healthplanet.net

Posted on

आपके शिशु की दृष्टि अभी काफी धुंधली है। वास्तव में एक नवजात शिशु की दृष्टि की दूरी 20 से 30 सें.मी. (8 से 12 इंच) होती है। अन्य शब्दों में कहा जाए, तो आपका शिशु केवल उसी व्यक्ति का चेहरा देख सकता है, जो उसे गोद में उठाएगा, शेष कुछ नहीं।

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है की फिलहाल उसके लिए आपका चेहरा सबसे दिलचस्प चीज है। अपने चेहरे को शिशु के चेहरे के नजदीक रखें ताकि वह आपके फीचर्स को समझ सके। वह आपके चेहरे और भावों की और आकर्षित होगा, इसलिए आप उसके सामने अजीबोगरी​ब मजाकिया चेहरे बनाएं और वह आपको एकटक देखता ही रहेगा।

आपका शिशु चमकदार रोशनी के प्रति संवेदनशील है, जिसकी वजह से वह अपनी भौंहों सिकुड़ता है या फिर पलक झपकता है। अक्सर आप देखेंगे की वह अपना सिर और आंखें एक खिड़की या प्रकाश के किसी अन्य स्रोत की ओर रखता है। वह एक सादी दीवार पर छाया की आकृति देख कर मोहित भी हो सकता है।

इतनी कम उम्र में भी शिशु अंतर्ज्ञान से आपका चेहरा और हाव-भाव पहचान सकता है। कभी-कभार उनकी नकल भी कर सकता है।

अपने शिशु को अपने चेहरे के भावों की नकल करने का मौका दें। आप अपने चेहरे को उसके पास लाएं, अपनी जीभ निकालें या कुछ समय के लिए अपनी भौहें हिलाएं। ऐसा दोबारा करें। अब उसे आपकी नकल करने का कुछ समय दें। उसे नकल करने में कुछ मिनट लग सकते हैं या फिर हो सकता है वह कोई प्रतिक्रिया न दें। मगर यह पक्का है कि वह आपको देख रहा है और काफी कुछ सीख रहा है।

आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ पल आपका नवजात शिशु चुपचाप और एकाग्र रहता है। यह अपने शिशु के साथ खेलने और उसके साथ बात करने का अच्छा मौका है।

यदि आपके द्वारा उसके साथ बातचीत करने पर वह प्रतिक्रिया नहीं दिखाता है, तो इसका अर्थ यह है कि उसको नींद आ रही है या उसका ध्यान कहीं और है। यदि वह आपको कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, तो आप कुछ समय बाद कोशिश करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info