healthplanet.net

Posted on

12 साल की उम्र के बाद बच्चों को जरूर बताएं अपने ये 5 काम करना, ना रहें दूसरों पर निर्भर

Essential Life Skills for Child: जीवन में आगे बढ़ने और दूसरों पर निर्भर ना रहने के लिए हमें अपने बच्चों को कुछ चीजें जरूर सिखानी चाहिए।



Essential Life Skills for Child: माता-पिता अपने बच्चों को हमेशा खुश देखना चाहते हैं। इसके लिए वे उन्हें हर मन-मांगी चीज ला कर देते हैं। लेकिन लाइफ हमेशा ऐसी नहीं रहती है। वो धीम-धीमे बड़े होंगे तब उन्हें आपकी आदत लग जाएगी, फिर वे आप पर और दूसरे पर निर्भर होने लगेंगे। इसलिए आपको अपने बच्चों को शुरू से ही कुछ चीजें बतानी चाहिए। भले ही ये चीजें-चीजें छोटी हों लेकिन बच्चों के लिए आगे चल कर ये जरूर काम आएंगी। तो, आइए आज हम आपको ऐसी 5 चीजें बताते हैं जो कि आपको 12 साल की उम्र के बाद अपने बच्चों को जरूर सीखाना चाहिए।
1. साइकिल चलाना और घर के सामान लाना

12 साल की उम्र के बाद से आपको अपने बच्चों को घर के छोटे-छोटे काम करना बताना चाहिए। जैसे कि उन्हें बताएं कि वो साइकिल चलाना सीखें और आस-पास के छोटे-छोटे घर के काम करें। जैसे दूध ले आना या कोई छोटी सी चीज जो घर पर खत्म हो गई हो उसे ले आना। इन तमाम प्रकार के छोटे-छोटे चीजों के करने से आपके बच्चे के अंदर बाहर की समझ आएगी।
2. ऑनलाइन कैब बुक करना

ऑनलाइन कैब बुक करना सिखाना, सुन कर आपको भले ही अजीब लगा हो। लेकिन ये जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार अचानक से जरुरत पड़ने पर वे घर के लोगों के लिए खास कर कि बड़े-बुजुर्गों के लिए कैब बुक कर सकते हैं। इस दौरान जरूरी ये है कि बच्चों को आप बुक करने के साथ आस-पास के एड्रेसके बारे में बताएं। साथ ही ये भी बताएं कि ये काम वे कब जरुरत पड़ने पर कर सकते हैं।

3. अपने कपड़े धोना और प्रेस करना

कपड़े धोना और प्रेस करना दो ऐसे काम है जो हर इंसान को आना चाहिए। जी हां, क्योंकि इसे आप अपनी हाइजीन से जोड़ कर देख सकते हैं। इसलिए बच्चों के लिए भी जरूरी है कि वे अपने कपड़ों को खुद ही धोना सीख लें। साथ ही उन्हें थोड़ा-थोड़ा प्रेस करना भी बताएं ताकि वे खुद के कपड़ों को आगे चल कर प्रेस कर सकें और दूसरों पर निर्भर ना रहें।
4. अपने कमरे की सफाई और चीजों का रख रखाव

अगर हर इंसान ये काम करने लगे तो घर की साफ-सफाई आसान हो जाएगी। जी हां, आपको समझना होगा कि अपने कमरे की सफाई और चीजों का रख रखाव करना हमारी जिम्मेदारी है, घर के किसी नौकर की नहीं। इसलिए बच्चों को बचपन से बताएं कि उन्हें अपने कमरे को कैसे साफ रखना चाहिए और अपनी चीजों का कैसे ख्याल रखना चाहिए।
5. अपने लिए खाना बनाना

12 साल की उम्र के बच्चे के लिए खाना बनान भले ही सुनने में ज्यादा लग रहा हो लेकिन ये सीखना बेहद जरूरी है। खास कर कि छोटी-मोटी चीजें बनाना। इससे वे कभी जरुरत पड़ने पर खुद के लिए खाना बना सकते हैं। इसके अलावा धीमे-धीमे बड़े होने के साछ वे कई और चीजें भी सीख लेंगे जिससे उन्हें आगे जिंदगी में आसानी होगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info