healthplanet.net

Posted on

छोटे बच्‍चों को किशमिश खिलाने के फायदे

कब्‍ज करे दूर
इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है जो बच्‍चों के पुराने कब्‍ज की समस्‍या को भी नेचुरली ठीक कर सकता है. यह बच्‍चों के डायजेशन को ठीक रखने में मदद करता है.

मिनरल्‍स से भरपूर
बेबी के बेहतर ग्रोथ के लिए मिनरल्‍स काफी जरूरी होते हैं, जबकि किशमिश में आयरन, पोटैशियम, मैग्‍नेशियम, कैल्शियम, फास्‍फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बच्‍चों के मानसिक और शारीरिक विकास में काफी फायदा पहुचा सकता है.

फीवर टॉनिक
बिमार बच्‍चों के स्‍वाद को ठीक करने और उन्‍हें पर्याप्‍त पोषण देने के लिए आप इसे फीवर टॉनिक की तरह भी खिला सकते हैं. यह बच्‍चों को हील करने में तेजी से मदद करता है.

बढ़ाए हीमोग्लोबिन
यह आयरन से भरपूर होता है जो बढ़ते बच्‍चों के ग्रोथ के साथ शरीर में होने वाली खून की कमी की समस्‍या को दूर रखने में मदद करता है. ऐसे में आप बच्‍चों के डेली डाइट में किशमिश को शामिल कर सकते हैं.

गैस की समस्‍या करे दूर
छोटे बच्‍चों के पेट में गैस की समस्‍या आम है. इसे दूर करने के लिए डॉक्‍टर किसी तरह की दवा प्रेफर नहीं करते. ऐसे में आप किशमिश की मदद से उनके पेट मे एसिडिटी बनने की समस्‍या को दूर रख सकते हैं.

ब्रेन इंजूरी करे दूर
शोध में पाया गया है कि किशमिश बच्‍चों में ब्रेन इंजूरी को हील करने और नर्व सिस्‍टम को हेल्‍दी रखने में भी मदद कर सकता है.

किस उम्र से खिलाएं किशमिश
आप 18 महीने से बड़े बच्‍चों को किशमिश खाने के लिए दे सकते हैं. जबकि 6 महीने के बच्‍चे को आप अच्‍छी तरह पकाकर और पेस्‍ट बनाकर दे सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info