Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दांतों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स
भले ही हमारे दाँत एक छोटी संरचना की तरह दिखते हो, लेकिन यह होते बहुत ही जटिल है. संरचनात्मक रूप से, दांतों में मिनरल और विटामिन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो स्वस्थ दांत के अति-आवश्यक है. इन पदार्थों की मात्रा में कमी या वृद्धि दांतों में समस्या पैदा कर सकती है, साथ ही यह आपके चेहरे की सुंदरता को प्रभावित कर सकती है. इसके चलते देखने को मिलता है कि कुछ मामलों में दांतों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो जाती है. कैल्शियम एक ऐसा मिनरल है जो हमारे दांतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी होता है. साथ ही कई अन्य विटामिन और मिनरल, दांतों के निर्माण और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस लेख में कुछ विटामिन और मिनरल्स के फायदे बताए गए है जो आपके दांतों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है.
विटामिन:
1. विटामिन ए: यह आमतौर पर आपके दृष्टि से संबंधित होता है. जबकि विटामिन ए लार की अच्छी मात्रा के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है, जो हेल्थी म्युकस मेम्ब्रम को बनाए रखता है. लार में कमी दांतों के समयपूर्व सङन और मसूड़ों की बिमारी का कारण बन सकती है, ऐसी स्थिति में रोगियों में सांसों की बदबू होना भी देखा जाता है.
2. विटामिन डी: यह कहने की जरूरत नहीं है कि जबड़े की हड्डियों की मजबूती के साथ, हड्डियों की मिनरल डेंसिटी को बढ़ावा देने के लिए कैल्शियम की अच्छी मात्रा की आवश्यकता होती है.
3. विटामिन सी: मसूड़ो में कनेक्टिव टिश्यू फाइबर होते हैं जो दांतों को जबड़े की हड्डी से बांधने में मदद करते हैं. कनेक्टिव टिश्यू की अच्छी ताकत के लिए, विटामिन सी बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए, विटामिन सी की कमी से दांतों की गतिशीलता और गंभीर स्थिति में दांतों की हानि भी हो सकती है.
4. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स: ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुंह के घावों को दूर करने के लिए मल्टीविटामिन का सेवन करते हैं. मौखिक स्वास्थ्य और सूजन को कम करने के लिए, नियासिन और राइबोफ्लेविन विशेष रूप से आवश्यक होते हैं.
5. विटामिन के: इसके कई कार्य होते हैं. यह शरीर की चिकित्सा प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है, हड्डियों को तोड़ने वाले पदार्थों को रोकता है. साथ ही हड्डी की ताकत को बढ़ावा देता है और ब्लीडिंग डिसऑर्डर को कम करता है.
मिनरल:
मिनरल्स की एक लंबी सूची निम्नलिखित बताई गई है जो आपके दांतों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं:
1. कैल्शियम: मजबूत तामचीनी से लेकर जबड़े की हड्डी तक, कैल्शियम किसी भी मानव दांत के पूरी संरचना के निर्माण में बहुत जरूरी है. कैल्शियम की कमी के परिणामस्वरूप हाइपोप्लास्टिक दांत हो सकते हैं, जो टूटने और सड़ने के लिए अधिक प्रवण होते हैं.
2. पोटेशियम: यह बोन मिनरल डेंसिटी में सुधार करने के लिए आवश्यक है. यह मैग्नीशियम के साथ संयोजन के रूप में भी काम करता है और ब्लड को बहुत अधिक एसिडिक होने से रोकता है. एसिडिक ब्लड दांतों और हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है.
3. फ्लोराइड: यह एक एंटी-डिके दवा होने के कारण दांतों की सड़न को कम करता है. फ्लोराइड जैल को बच्चों के तामचीनी रिमिनरनलाइज़ेशन को बढ़ावा देने के लिए लगाया जाता है जिसमें प्रारंभिक क्षरण हो सकता है.
4. फास्फोरस: हड्डियों के निर्माण में कैल्शियम और पोटेशियम को सहायता प्रदान करता है.
5. आयरन: रेड ब्लड सेल्स काउंट को अच्छे स्तर पर रखने और संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक है.
6. आयोडीन: यह मिनरल कैल्शियम और पोटेशियम के अवशोषण के लिए आवश्यक है जो दांतों के निर्माण के लिए जरुरी होता है.
7. जिंक: यह स्वाभाविक रूप से लार में पाया जाता है, यह प्लेक गठन और इसके बाद होने वाले संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा करता है.
| --------------------------- | --------------------------- |