Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन 5 तरह के बीजों का सेवन करने से सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे -
चिया बीज
चिया बीज का सेवन इन दिनों लोकप्रिय रूप से किया जाता है. इन्हें आप डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं. ओट्स में मिलाकर और पानी में भिगोकर आप कई तरीकों से इनका सेवन कर सकते हैं. इन बीजों में पॉलीफेनोल्स होते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैट होता है. ये हृदय संबंधित समस्याओं को बचाने का काम करता है.
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. इन बीजों में फास्फोरस, मोनोअनसैचुरेटेड और ओमेगा -6 फैटी एसिड होता है. इनका सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है. इन बीजों में फाइटोस्टेरॉल भी होता है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
अलसी के बीज
अलसी के बीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इन बीजों में पोटैशियम होता है. ये हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
भांग के बीज
भांग के बीज में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. ये शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है. इसमें अमीनो एसिड होता है. ये शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान करता है. जितने ये बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं उतना ही इसका तेल भी फायदेमंद है. ये हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. इन बीजों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं. इन बीजों में कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है. इन बीजों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |