Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कमजोरी होने पर क्या खाएं? डायटीशियन से जानें 5 फूड्स जो तुरंत बढ़ाते हैं बॉडी में एनर्जी
कमजोरी महसूस होने पर आप कुछ खास फूड्स का सेवन करें तो थकान और कमजोरी के लक्षण दूर हो सकते हैं,
जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सेवन न करने से या ज्यादा काम के चलते शरीर में कमजोरी के लक्षण नजर आ सकते हैं। जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं उन्हें भी कमजोरी हो सकती है। कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए आप चीनी और कैफीन का सेवन अवॉइड करें, इसकी जगह आप प्रोटीन रिच फूड्स, होल ग्रेन्स, फाइबर रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सलाद खाएं, इससे आपको सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाएंगे। इस लेख में हम अन्य खास एनर्जी बूस्टिंग फूड्स के बारे में बात करेंगे जिनका सेवन आप आसानी से कर सकते हैं।
1. केले का सेवन (Banana)
केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। थकान के लक्षण या कमजोरी महसूस होने पर आप केले का सेवन कर सकते हैं। केले में विटामिन, मिनरल की अच्छी मात्रा होती है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। आप केले का शेक बनाकर भी पिएं तो शरीर को काफी एनर्जी मिलेगी। केले को मैश करके मिक्सी में डालें और उसमें दूध, इलायची पाउडर और मेवे एड करें। अब मिश्रण को लिक्विड पेस्ट बनने तक चलाएं फिर गिलास में शेक को निकालकर पी लें।
2. अंडे का सेवन (Egg)
शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए आप प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं। बीन्स, अंडे, टोफू, पनीर, स्प्राउट्स आदि में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है इनका सेवन करने से थकान नहीं होती है। ज्यादातर प्रोटीन रिच फूड्स में मैग्निशियम मौजूद होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। आप उबले हुए दो अंडे का सेवन कर सकते हैं या अंडों की भुरजी का सेवन कर सकते हैं पर ज्यादा मिर्च-मसाले का प्रयोग न करें।
3. ओटमील का सेवन (Oatmeal)
अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप ओटमील और दूध का सेवन करें। होल ग्रेन का सेवन करने से शरीर को कॉर्ब्स की सही मात्रा मिलती है जिससे थकान की समस्या दूर होती है। होल ग्रेन का सेवन करने से आपके दिमाग और मसल्स को मिलने वाली एनर्जी लंबे समय तक भी बनी रहती है। कमजोरी होने पर आप मल्टीग्रेन ब्रेड या ब्राउन ब्रेड का सेवन भी कर सकते हैं।
4. मेवे और सीड्स (Nuts and seeds)
कमजोरी महसूस होने पर आपको मेवे और सीड्स का सेवन करना चाहिए। आप पिस्ता, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, पंपकिन सीड्स आदि का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलेगी क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। चिया सीड्स को रनर फूड के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। ज्यादातर मेवों में पोटैशियम, मैग्निशियम, ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा होती है जिससे शरीर में थकान और कमजोरी की समस्या दूर होती है।
5. पानी पिएं (Water)
जब भी आपको थकान महसूस हो आप सबसे पहले पानी का सेवन करें। शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण नजर आने पर भी कमजोरी हो सकती है। आपके शरीर को कैलोरीज दिए बगैर ये आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। आपको हर दिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा कमजोरी महसूस होने पर ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं या ब्लैक टी पीना भी फायदेमंद होता है। हालांकि चाय का सेवन रात में सोते समय करेंगे तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
आपको कमजोरी की समस्या से बचने के लिए जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड्स की जगह होल ग्रेन, प्रोटीन, फाइबर को अपनी डाइट में एड करना चाहिए और अगर कमजोरी की समस्या दो दिन से ज्यादा समय के लिए बनी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
| --------------------------- | --------------------------- |