healthplanet.net

Posted on

हीमोग्लोबिन चाहते हैं बढ़ाना तो खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा अंतर

बादाम
बादाम तो सारे नट्स (Dry Fruits) का राजा माना गया है. बादाम के अंदर अधिक मात्रा में पोषक तत्व शामिल होते हैं. रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. अगर आप करीब एक मुट्ठी बादाम खाते हैं, तो इससे आपको 1.05 मिलीग्राम तक आयरन प्राप्त हो जाता है. कई लोग बादाम का दूध और बादाम का मक्खन भी खाना पसंद करते हैं. आपको अपनी डाइट में बादाम को अवश्य शामिल करना चाहिए. 

मूंगफली

मूंगफली सर्दी का ड्राई फ्रूट्स कह सकते हैं. अगर आपको ज्यादा ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) खाना पसंद नहीं है तो आप अपने खाने में मूंगफली को शामिल कर सकते हैं. मूंगफली का सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं. यह आपके शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन और कई पोषक तत्व देता है. करीब एक मुट्ठी मूंगफली से आपको 1.3 मिलीग्राम तक आयरन मिल जाएगा, इसलिए आप मूंगफली को अपने आहार में जरूर शामिल करें.

अखरोट

दरअसल, अखरोट की गिनती सबसे पौष्टिक नट्स (Dry Fruits) में की जाती है. दिमाग को तेज बनाने के लिए अखरोट का सेवन बेहद ही लाभदायक है. अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो उसे रोजाना अखरोट का सेवन करना चाहिए. एक मुट्ठी अखरोट से आपको लगभग 0.82 मिलीग्राम तक आयरन मिल जाएगा. 

 पिस्ता

ज्यादातर लोग हैं, जिन्हें पिस्ता खाना बेहद पसंद है. कई लोग तो नमकीन के तौर पर पिस्ता खाते हैं. मिठाइयों में भी पिस्ते का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता हैं. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आपको आज से ही पिस्ते का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. वैसे आपको बता दें करीब एक मुट्ठी पिस्ते में 1.11 मिलीग्राम तक आयरन होता है. अगर आप अपने आहार में पिस्ता शामिल करते हैं तो आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा. 

काजू

अगर बहुत ही ज्यादा शरीर में आयरन की कमी है, तो आप काजू को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. काजू के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन होता है. एक मुट्ठी काजू में करीब 1.89 मिलीग्राम आयरन तक होता है. आपको जब भी भूख लगे तो जंक फूड की बजाय आप एक मुट्ठी काजू खा लीजिए. इससे आपकी भूख तो शांत होगी ही, साथ ही आपके शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मिल जाएंगे.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info