healthplanet.net

Posted on

खाना खाने के बाद सिर दर्द क्यों होता है?

Headache After Eating Foods: अगर आपको खाना खाने के बाद सिरदर्द होता है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

Headache After Eating Foods in Hindi: चिंता और तनाव को सिरदर्द होने का सबसे आम कारण माना जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को रात में सिरदर्द होता है, तो कुछ लोगों को सुबह के समय सिर में दर्द महसूस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद भी सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार यह सिरदर्द होना आम होता है, लेकिन कई बार कुछ कारणों की वजह से सिर में दर्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद कौन-कौन से कारणों की वजह से सिरदर्द (Khana Khane ke Bad Sir Dard Kyon Hota Hai) हो सकता है।
फूड एलर्जी

कई बार हम एलर्जी के लक्षण पैदा करने वाले फूड्स का सेवन कर लेते हैं। एलर्जी से एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण, जैसे-छींकना, नाक बहना आदि महसूस हो सकते हैं। साथ ही आपको सिरदर्द भी महसूस हो सकता है। अगर आप कोई खास खाद्य पदार्थ खाने के बाद सिरदर्द महसूस करते हैं, तो इसका सेवन करना बंद कर दें। 


फूड इंटॉलरेंस 

अगर आप किसी खास फूड के प्रति इंटॉलरेंस हैं, तो आपको इसे खाने के बाद सिरदर्द महसूस हो सकता है। फूड इंटॉलरेंस वह स्थिति होती है, जिसमें कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने में परेशानी होती है। फूड इंटॉलरेंस वाले खाद्य पदार्थ खाने के बाद आपको सिर में दर्द महसूस हो सकता है। 


टीएमजे डिसऑर्डर

टीएमजे डिसऑर्डर भी खाना खाने के बाद होने वाले सिरदर्द का कारण बन सकता है। टीएमजे यानी टेम्पोरोमैंडिबुलर ज्वाइंट। यह वह जोड़ हैं, जो निचले जबड़े को कान के सामने टेम्पोरल बोन के हिस्से से जुड़ता है। टीएमजे डिसऑर्डर में आपको मुंह खोलते, बंद करते समय जबड़े के दोनों तरफ दर्द महसूस हो सकता है। यह जोड़ सिर के बेहद पास होता है, इसलिए जब आप खाना खाते हैं तो इससे आपको सिरदर्द महसूस हो सकता है। खाना चबाने के दौरान भी आपको सिर में दर्द हो सकता है।  
ठंडी चीज खाना

कई लोगों को बहुत ठंडी चीज खाने या पीने के बाद सिर में दर्द महसूस हो सकता है। इस प्रकार के सिरदर्द को आमतौर पर ब्रेन फ्रीज के रूप में जाना जाता है। दरअसल, ठंडी चीजें खाने से नसों के आसपास रक्त वाहिकाओं में परिवर्तन होता है। इसकी वजह से सिरदर्द हो सकता है। यह सिरदर्द बहुत तेज हो सकता है। ठंडी चीजें खाने के बाद आपको सिर में दर्द कुछ सेंकेड से लेकर मिनटों तक हो सकता है।


हाइपोग्लाइसीमिया 

हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में भी आपको खाना खाने के बाद सिर में दर्द हो सकता है। इस स्थिति में खाना खाने के 4 घंटे के अंदर सिरदर्द के लक्षण नजर आ सकते हैं। इस स्थिति में ब्लड शुगर लेवल में भी कमी देखने को मिल सकती है। 

अगर आपको भी खाना खाने के बाद सिर में दर्द महसूस होता है, तो इसके लिए ऊपर बताए गए कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info