healthplanet.net

Posted on

जानें उच्च जोखिम गर्भावस्था के कारण -

माँ बनने का जो अति आह्लाद होता है मतलब वह बहुत ही सुखद क्षण होता है, जब कोई औरत माँ बनती है और एक स्वस्थ सफल बच्चे को जन्म देती है। तब वह एक बहुत ही संतोषप्रद अनुभव होता है और यह अनुभव हर एक महिला अपनी ज़िंदगी में करना चाहती है। कभी ऐसा होता है कि किन्हीं भी कारणों से या तो महिला में कुछ ऐसी विकृतियाँ हैं या कोई बीमारियाँ हैं या कोई ऐसी जीवनशैली की समस्याएँ हैं या प्रेगनेंसी के दौरान उत्पन्न हो जाने वाली समस्याएँ हैं जिसकी वजह से यह प्रेगनेंसी एक हाई-रिस्क प्रेगनेंसी में बदल जाती है।

उम्र - महिला की उम्र अगर 17 साल से कम या 35 साल से अधिक है तो इस दौरान होने वाली प्रेगनेंसी को हाई-रिस्क प्रेगनेंसी कहा जाता है।

वजन - महिला का वजन अगर कम या ज़्यादा होता है तो यह भी हाई-रिस्क प्रेगनेंसी हो सकती है।

जीवनशैली - अगर महिला की जीवनशैली ऐसी रही है जिसमें वह शराब का सेवन करती है या फिर अगर वह ऐसा टूथ पाउडर इस्तेमाल करती है जिसमें तंबाकू है या वह गुटखा का सेवन करती है या फिर धूम्रपान करती है या फिर किसी भी तरह की नशे की दवाईओं का सेवन करती है तो ऐसी प्रेगनेंसी हाई-रिस्क हो सकती है।

स्वास्थ संबंधी समस्याएं - स्वास्थ्य की कुछ समस्याएं होती हैं जो कि पहले से ही क्रॉनिकली होती हैं और अगर उस महिला को प्रेगनेंसी होती है तो उन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसकी प्रेगनेंसी में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं जिससे इस तरह की प्रेगनेंसी को हाई-रिस्क प्रेगनेंसी माना जाता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ क्या-क्या हो सकती हैं? अगर किसी महिला को पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) है या फिर किसी भी जाँच में पता चला कि गुर्दे की बीमारी जो कि पहले नहीं थी अभी पता चल रहा है कि वह बीमारी है तो यह भी जोखिमपूर्ण अवस्था होती है। अगर रक्त संबंधी कोई समस्या हो जैसे कि आरएच इनकम्पेटिबिलिटी, एनीमिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया या फिर जिसे आईटीपी हो जिसे इडियोपैथिक थ्रॉम्बोसाइटोपेनिक परप्युरा कहते हैं तो उसमें भी हाई रिस्क प्रेगनेंसी होती है।

पानी की थैली की समस्या - अगर कोई भी पानी की थैली की समस्या हो जैसे की पानी की थैली कभी फट जाती है और कभी-कभी थैली लीक करने लगती है या कभी उसमें पानी कम होता है या कभी ज़्यादा होता है तो ऐसी कई सारी समस्याओं की वजह से महिला को हाई-रिस्क प्रेगनेंसी होती है।


उच्च जोखिम गर्भावस्था के जोखिम कारक:-

अगर कोई भी पानी की थैली की समस्या होती है जिसमें पानी की थैली कभी फट जाती है और कभी-कभी लीक करने लगती है, कभी उसमें पानी कम होता है या ज़्यादा होता है। इस तरह कई सारी प्रॉब्लम की वजह से महिला को हाई रिस्क प्रेगनेंसी होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info