healthplanet.net

Posted on

दुनिया के सबसे हेल्दी व फिट लोग जिम नहीं जाते- शोध, जानें क्या करते हैं लोग

हेल्दी लाइफ और फिटनेस के लिए जिम जाना जरूरी अगर आप भी मानते हैं, तो आप गलत हैं. क्योंकि हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार दुनिया के सबसे हेल्दी और फिट लोग जिम नहीं जाते हैं. दुनिया के सबसे स्वस्थ्य लोग रोजाना तेज गति से पैदल चलते हैं. पैदल चलने के फायदे (speed walking benefits) इतने हैं कि वो दुनिया के अन्य लोगों से ज्यादा दिन तक जिंदा रहते हैं वो फिटनेस के साथ.

हेल्दी लाइफ हर कोई चाहता है. हाल के वर्षों में हेल्दी व फिट लाइफ का मतलब जिम जाना हो गया है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. क्योंकि हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार विश्व में सबसे स्वस्थ्य लोग कभी भी जिम नहीं जाते हैं. यदि आप भी फिट रहने के लिए जिम जाने के लिए दिन या तारीख का इंतजार कर रहे हैं. तो इस तरह की सोच को आज ही छोड़ दें.
क्या कहता है शोध

यह शोध अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के द्वारा किया गया है. शोध के अनुसार सप्ताह में 6 घंटे पैदल चलने वाले लोग सबसे ज्यादा स्वस्थ्य होते हैं. यही नहीं जो लोग सप्ताह में इतना पैदल चलते हैं वो लंबी उम्र तक जीते भी हैं. तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए.?
पैदल चलने के फायदे |

इसके पूर्व में हुए एक शोध के अनुसार पैदल चलने से हृदय रोग का खतरा 31 प्रतिशत कम हो जाता है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा किये गये इस शोध के अनुसार रोजाना पैदल चलने वाले लोगों में मरने का प्रतिशत भी 32 प्रतिशत तक कम हो जाता है. इस शोध के अनुसार हर घंटे कुछ मिनट ही तेज चाल चलना पूरे दिन में एक घंटा जिम में की गयी मेहनत के बराबर होता है.

तेज गति से पैदल चलना फायदेमंद | Speed walking healthy
डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि रोजाना तेज गति से पैदल चलना सबसे अच्छा व्यायाम है. इसके लिए किसी प्रकार का पैसा भी आपका खर्च नहीं होता है.

लेकिन आंकड़ों की बात करें तो 9 में से 5 लोग ऐसे होते हैं जो आराम की तलब में कुर्सियों से चिपके रहते हैं. आजकल के दौर में मोबाइल और लैपटाप की वजह से लोगोंं में एक जगह बैठने की आदत और ज्यादा बढ़ गयी है.
आपको क्या करना चाहिए.? what you should do.?

अगर आपको भी लगता है कि आप फिटनेस के लिए जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना है. इसके लिए कुछ ज्यादा नहीं अपनी जीवनशैली में कुछ नियम बनाने होगें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info