healthplanet.net

Posted on

अच्छी और गहरी नींद के लिए खाएं ये 5 फल, सेहत को भी मिलेंगे ढेर सारे फायदे

अगर आपको भी सोने के समय नींद नहीं आती है और काफी तनाव में रहते हैं, तो आपको इन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। 

कई लोगों को स्ट्रेस और चिंता के कारण रात को ठीक से नींद नहीं आती है। उसके बाद पूरा दिन वे काम के दौरान या तो थके हुए नजर आते हैं या उन्हें बार-बार सोने का मन करता है। ऐसी अवस्था में उनका काम और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होता है। इसके अलावा आपके भोजन का पाचन सही ढंग से नहीं हो पाता है। चेहरे पर थकान और निद्रा दिखाई देती है। इसके अलावा आपको कई तरह की परेशानियां भी होने लगती है। दरअसल अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन का स्त्राव जरूरी होता है। अगर आप बहुत अधिक सोचते हैं या अपने काम को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपके साथ धीर-धीरे ये दिक्कत हो सकती है कि आपको रात में नींद न आए या फिर हाई ब्लड प्रेशर और कई अन्य बीमारियों में भी लोग रात में अच्छी नींद लेने के लिए तरस जाते हैं। ऐसे में आप कुछ खास फल का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको रात या दिन में थोड़ी देर के लिए अच्छी नींद आ सके। हालांकि इन फलों का सेवन करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें ताकि अपनी स्थिति के अनुसार आपका इनका सेवन कर सकें। 
अच्छी नींद के लिए इन फलों का करें सेवन 
1. केला
केला खाने में बेहद स्वादिष्ट फल होता है लेकिन यह आपकी गहरी नींद के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल केले विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो सेरोटोनिन के स्तर के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम को बढ़ाते हैं, जो अत्यधिक तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम दिलाने में मदद करते हैं। यदि आप बेचैनी के कारण सो नहीं पा रहे हैं, तो अक्सर इसका कारण मैग्नीशियम की कमी होती है। इसलिए आप अच्छी नींद के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। 


2. कीवी
कीवी एक खट्टा-मीठा फल होता है, जिसे लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कीवी खाने से आपको बेहतर नींद आ सकती है। आप सोने से दो या तीन घंटे पहले कीवी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको रात में अच्छी नींद आ सकती है। यह आपके शरीर में सेरोटोनिन स्तर को बनाए रखने, फोलेट की कमी को दूर करने और कई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भर देता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 
3. गाजर 
गाजर आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहती है लेकिन गाजर में पाए जाने वाले अल्फा-कैरोटीन आपकी बेहतर नींद लेने में भी मदद कर सकते हैं। इसमें सबसे शक्तिशाली कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, जो बेहतर नींद के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इसका सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इससे कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। 


4. संतरा
संतरा आपके शरीर में मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ा सकता है, जो नींद के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही यह विटामिन बी का भी अच्छा स्त्रोत है, जिसकी मदद से आप चिंता और डिप्रेशन से दूर रह सकते हैं। यह आपके सोने के घंटों और बेहतर नींद के चक्र में सुधार करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यह मस्तिष्क में होने वाली क्रियाओं में भी मदद करता है, जिससे आप सारी चिंता भूलकर चैन से सो पाते हैं। 

5. अनानस 
अनानस का भी खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। यह आपके शरीर में मेलाटोनिन को बूस्ट करने में मदद करता है और अनिद्रा को दूर भगा सकता है। अनानस खाने के बाद आपके शरीर में मेलाटोनिन के स्तर में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा अनानस पाचन में भी सहायक होता है, जिससे आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हो। इससे पेट दर्द के कारण अगर आपको नींद नहीं आती है, तो वह समस्या भी ठीक हो सकती है। 

हालांकि हर किसी की स्वास्थ्य स्थितियां अलग-अलग होती है। ऐसे में ये कह पाना कि आपके लिए सोने से कितनी देर पहले फल खाना आपके लिए फायदेमंद होता है, ये कठिन है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इन फलों का सेवन बेहतर नींद के लिए करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info