healthplanet.net

Posted on

World Sight Day 2021 in hindi : आंखों की तेज रोशनी के लिए खाएं ये 5 फल, 1 किलोमीटर दूर का भी देखने में मिलेगी मदद

फल खाकर बढ़ाएं आंखों की रोशनी

अगर आपका खान-पान सही नहीं होगा तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य ही बिगड़ने लगेगा। आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में आपकी आंखें भी एक अहम हिस्सा निभाती हैं। खराब खान-पान आपकी आखों (Best fruits for eyesight) पर गंभीर प्रभाव डालता है और आपको आंखों को कमजोर बनाने का काम करता है। आपकी आंखों को आपकी डाइट से विशेष प्रकार के पोषण की जरूरत होती है ताकि वह अपना काम सही तरीके से कर सके। क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले कुछ फल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने (Best fruits for eyesight) के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी कंप्यूटर और लैपटॉप पर बहुत ज्यादा देर तक काम करते हैं या फिर आपको पहले से ही बहुत कम दिखाई देता है तो आपको इन 5 फलों का सेवन तुरंत शुरू कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फल, जो आपकी आंखं की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं।

संतरा

संतरा खट्टे फलों या यूं कहें कि सिट्रस फलों की सूची में पहले स्थान पर होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मोतियाबिंद से लड़ने में मदद करती है और आपकी आंखों को पूर्ण रूप से हाइड्रेट रखती है। दरअसल संतरे में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए आंखों की रोशनी के लिए ये फल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
आड़ू

साधारण से दिखने वाला ये फल बीटा-कैरोटीन से भरा होता है, जो आपकी आंखों को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। आड़ू में जिंक, कॉपर, विटामिन सी और ई जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सब साथ मिलकर आंखों के रेटिना को होने वाली क्षति को रोकने में मदद करती है।

एवोकाडो

ल्यूटिन और जेक्सैनाथिन की प्रचुर मात्रा लिए एवोकाडो रात में न दिखाई देने जैसी समस्या को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा इस फल के सेवन से हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।
पपीता

ढेर सारे मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम से भरपूर पपीता आपकी आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन फल है, जो आंखी की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आपकी आंखों को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

आम

फलों का राजा आम आपकी आंखों के लिए किसी बेहतरीन फल से कम नहीं है। विटामिन ए से समृद्ध आम आपकी आंखों की सतह पर होने वाले इंफेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने का काम करता है। विटामिन ए की कमी आपकी आंखों में रूखेपन और धुंधलेपन का कारण बन सकती है, जो आपकी आखों की सेहत को बिगाड़ सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info