Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
तेज दिमाग और याददाश्त बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज! स्वाद के साथ बनेगी बिगड़ी हुई सेहत
Fennel seeds milk : जिस तरह हर एक व्यक्ति की पर्सनैलिटी अलग होती है ठीक उसी तरह हर एक व्यक्ति में दिमाग भी अलग-अलग होता है। कुछ लोगों में तेज दिमाग होता है तो कुछ लोग ठीक-ठाक बुद्धि वाले तो होते ही हैं। लेकिन तब क्या हो जब कुछ चीजें याद ही नहीं रहती हो। दरअसल बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं, जो लाख पढ़ने के बावजूद चीजों को याद नहीं रख पाते हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें तमाम तरीके से याद करने के बावजूद भी चीजें याद नहीं रहती। अगर आपकी गिनती भी इन्हीं लोगों में होती है तो आपके लिए एक ऐसा नुस्खा है, जो आपको चीजों को याद रखने में मदद करेगा। जी हां, अगर आप लाख कोशिशों के बावजूद चीजों को याद नहीं रख पाते हैं तो आप सिर्फ दूध में मिलाकर इस चीज को पी सकते हैं, जो आपकी दिमागी शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कौन सा नुस्खा है ये।
दूध में मिलाएं ये चीज
बच्चे हो बड़े कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से नुकसानदेह हो सकता है। हम सभी जानते हैं कि दूध हमारे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास को भी दुरुस्त बनाने का काम करता है। जिस तरह दूध आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है ठीक उसी तरह ये आपके दिमाग को भी तंदरुस्त रखने का काम करता है। अगर आपसे दूध नहीं पिया जा रहा है तो आप दूध में सौंफ मिलाकर भी पी सकते हैं। ये तरीका न सिर्फ दूध के स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि दूध के पौष्टिक गुणों को भी बढ़ाएगा।
कैसे बनाएं सौंफ वाला दूध
सौंफ वाला दूध तैयार करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आपको करना क्या है कि एक ग्लास दूध लेना है और उसमें एक चम्मच सौंफ डालकर अच्छी तरह से उबाल लेना है। दूध को उबालने के बाद उसे छानना न भूलें। दूध को छानने के बाद बस आप सौंफ वाला दूध पीने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आप चाहें तो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें गुड़ मिला सकते हैं।
किन समस्याओं में फायदेमंद सौंफ वाला दूध
1-पेट से जुड़ी परेशानियों में
अगर आप पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज, दर्द से परेशान रहते हैं तो सौंफ वाला दूध आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। सौंफ में मौजूद गुण आपके पाचन तंत्र में मौजूद एंजाइम को सक्रिय करते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2-मोटापा कम करे
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप सौंफ वाला दूध पी सकते हैं। ये तरीका आपको अपने वजन को कंट्रोल करने में मदद करेगा।
3-आंखों की रोशनी बढ़ाए
अगर आपको देखने में परेशानी होती है तो भी आप सौंफ वाला दूध पी सकते हैं, जो कि आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। सौंफ में मौजूद गुण आपकी आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।
4-दिमागी शक्ति बढ़ाए
अगर आप या फिर आपका बच्चा चीजों को याद नहीं रख पाता है तो आपको तुरंत ही सौंफ वाला दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। सौंफ और दूध में मौजूद गुण आपकी दिमागी शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
सौंफ का दूध भले ही आपके लिए कितना भी हेल्दी क्यों न हों लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में बहुत जरूरी है। फायदे के चक्कर में जरूरत से ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में पहले से कोई समस्या है तो ये वाला दूध पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |