Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने के लिए रोज पिएं इन 4 फलों का जूस, फिट और हेल्दी भी रहेंगे
Weight Gain Juice: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में फलों का जूस भी शामिल कर सकते हैं। रोजाना जूस पीने से वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
Weight Gain Juice in Hindi: बहुत अधिक वजन या बहुत कम वजन हमारे कॉन्फिडेंस लेवल को गिरा सकता है। इसलिए BMI के अनुसार शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। आजकल कई लोग अपने मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी है जो दुबले पतले शरीर के चलते शर्मिंदगी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अपना वजन बढ़ाने के लिए, खुद को फिट रखने के लिए सप्लीमेंट या फिर पाउडर आदि का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ फलों का जूस पीकर भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन से फलों का जूस वजन बढ़ाने में कारगर है।
1. एवोकाडो जूस (Avocado Juice for Weight Gain)
अगर आप सच में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एवोकाडो जूस (Avocado Juice in Hindi) शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो जूस में हाई कैलोरी, नैचुरल फैट होता है जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। रोजाना एक गिलास एवोकाडो जूस पीकर आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
एवोकाडो जूस बनाने के लिए आप एवोकाडो को छीलकर क्यूब्स में काट लें। अब इसमें 3 चम्मच शहद, नींबू का रस मिलाएं। एवोकाडो जूस हड्डियों को मजबूत बनाता है, पाचन में भी सुधार करता है। हृदय स्वास्थ्य और ओरल हेल्थ के लिए भी एवोकाडो जूस (Benefits of Avocado Juice for Weight Gain) फायदेमंद होता है।
2. केले का जूस (Banana Juice for Weight Gain)
केला वजन बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन फलों में से एक है। दुबले पतले लोगों को भी अकसर केला खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना वजन बढा़ना चाहते हैं तो केला जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। केले में पर्याप्त कैलोरी, पोषण मिलता है। इसके अलावा केले में प्राकृतिक शर्करा भी होता है, इसे फ्रुक्टोज कहा जाता है।
केला जूस बनाने (Banana Juice Recipe in Hindi) के लिए आप 2 केले अच्छी तरह से मैश कर लें, इसमें 1 गिलास दूध डालें। आप चाहें तो इसमें 2 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। केला और दूध का मिश्रण वजन बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाना शेक भी कहा जाता है।
3. आम का जूस (Mango Juice)
आम का जूस (Mango Juice in Hindi) भी वजन बढ़ाने में कारगर हो सकता है। आप आम और अनानास का जूस पीकर अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आम और अनानास में अन्य फलों की तुलना में हाई कैलोरी होती है। साथ ही अनानास में विटामिन सी भी भरपूर होता है। इन दोनों फलों का मिश्रण वजन बढ़ाने में मदद करता है।
आम और अनानास का जूस (How to Make Mango Juice) बनाने के लिए सबसे पहले आप इन दोनों फलों का गुदा निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें 3-4 चम्मच शहद डालें और पी लें। रोजाना आम और अनानास का जूस (Mango and Pineapple Juice ) पीने से धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।
4. चीकू का जूस (Chikoo Juice for Weight Gain)
चीकू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसका अधिक सेवन आपका वजन बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है। चीकू में कार्बोहाइड्रेट और शर्करा की मात्रा अधिक होती है। साथ ही चीकू प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए का भी अच्छा सोर्स होता है।
चीकू का जूस बनाने के लिए आप (Chikoo Juice Recipe) सबसे पहले चीकू को छीलकर इसके बीज निकाल लें। अब इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें, आप इस जूस को रोज पी सकते हैं। इससे आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगेगा।
अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो केला, आम, चीकू और एवोकाडो जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना इन फलों का जूस पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
| --------------------------- | --------------------------- |