Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
यह 8 चीजें खाना, खून की बॉटल चढ़ाने के समान है
पिछले कुछ दिनों से राजीव की त्वचा पीली पड़ गई थी। सांस जल्दी फूलती थी और चक्कर से आते थे। यहां तक कि उसे अजीब चीजें जैसे मिट्टी, बर्फ खाने का मन करता था। काफी परेशान राजीव ने जब इस बात को लेकर डॉक्टर को दिखाया तो पता लगा उसे खून की कमी है। इसे साधारण भाषा में एनीमिया कहते हैं। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है।
डॉक्टर चड्ढा ने राजीव को तुरंत ईलाज तो लिखा ही जिनमें गोलियां और सिरप शामिल थे परंतु साथ ही बताईं ऐसी चीजें जिनका सेवन खून की बॉटल चढ़ने जैसा प्रभाव छोड़ता है। आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी खाने की चीजें हैं जो खून चढ़ने जैसा असर करती हैं। डॉक्टर चड्ढा ने राजीव को बड़ी ही खास जानकारी दी, आप भी जानिए। राजीव को बात समझने में आसानी हो इसके लिए डॉक्टर ने उसे खाने के रंग पर ध्यान देने के लिए कहा। खून लाल होता है तो क्यों न ऐसी ही लाल चीजों को जानें जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करती हैं।
चुंकदर
चुंकदर की खासियतें जितनी कही जाएं उतनी कम है। यह कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर देता है। इसमें भी ढेर सारा फोलिक एसिड है। इसके अलावा फायबर, मैग्नीज़ और पोटेशियम का खजाना भी छिपा है इसमें।
तरबूज़
तरबूज 91 प्रतिशत पानी होता है। इसमें 6 प्रतिशत शक्कर और बहुत ही कम फैट होता है। इसमें न्यूट्रीएंट्स ढेर सारे हैं। हर बार तरबूज खाने पर आपको विटामिन ए, बी6 और सी मिलता है। इसके अलावा बहुत सारा ल्योकोपेन, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड मिलता है। साथ ही यह है खास स्त्रोत पोटेशियम के लिए।
टमाटर
टमाटर देता है काफी सारा विटामिन ई (एल्फा टोकोफेरोल), थियामिन, निआचिन, विटामिन बी6, मैग्निसियम, फॉस्फोरस और कॉपर। इसके साथ ही यह फायबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेसियम और मैग्नीज़ का भी बढिया स्त्रोत है।
गाजर
इसे अक्सर बेहतरीन हेल्दी खाने का दर्जा दिया जाता है। यह खासतौर पर बिटा-कैरोटीन, फायबर, विटामिन के, पोटेसियम और एंटीऑक्सिडेंट देती है।
बादाम
बादाम बेहद स्वास्थ्यवर्धक चीज़ है। इसमें प्रोटीन, फायबर, विटामिन ई, मैग्निसियम, रिबोफ्लाविन, कैल्शियम और पोटेशियम की काफी मात्रा होती है।
शलजम
शलजम में बहुत अधिक मात्रा में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फायबर होता है। इसमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाला विटामिन सी ढेर सारा मिलता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी विटामिंस, फायबर और हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स (पोलीफिनोल्स) का अच्छा स्त्रोत है। यह सोडियम फ्री, फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री खाद्य है। यह मैग्निज़ और पोटेशियम की बढ़िया मात्रा देता है।
खजूर
कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज़, विटामिन बी6 (पायरिडोक्साइन), निआचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन खजूर में होते हैं। इससे यह एक सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके उपयोग से कॉर्बोहाईड्रेड, प्रोटीन और फैट का शरीर सही इस्तेमाल कर पाता है।
इतनी जानकारी देने के बाद, डॉक्टर चड्ढा ने राजीव को तुरंत ही अपने खाने में इन चीजों के इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खून बढ़ाने के लिए और भी चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं जो हरी हैं। उनकी जानकारी वे फिर कभी देंगे। साथ ही कहा कि दवाईयों को समय से लें। राजीव को मुश्किल आई उससे आप बच सकते हैं। देर न कीजिए और इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। खून की कमी क्या होती है आपको पता भी नहीं चलेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |