Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हड्डी मजबूत करने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल और उनके फायदे
Bone strengthening Oil: क्या आपकी हड्डियों में दर्द रहता है और ज्वाइंट्स में अकड़न महसूस होती है। दरअसल, ये ज्वाइंट्स में नमी की कमी के कारण होता है। दरअसल, जब ज्वाइंट्स में नमी की कमी हो जाती है, तो ज्वाइंट्स के बीच का घर्षण बढ़ जाता है और हड्डियों में दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ तेलों की मदद से हड्डियों की मालिश करना, ज्वाइंट्स में नमी बनाए रखने और इन्हें मजबूती देने में मदद करता है। तो, आइए हम आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताते हैं जो कि हड्डियों को मजबूती देने के लिए कारगर तरीके से काम कर सकते हैं।
1. तिल का तेल
तिल के तेलमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि दर्द को कम करने के साथ सूजन में भी कमी लाता है। इसके अलावा तिल का तेल ज्वाइंट्स में नमी बढ़ाने और और इसके घर्षण को कम करने में मददगार है। तो, तिल का तेल को पका लें, फिर इसे ठंडा करें और अपने घुटनों पर लगाएं।
2. महुआ का तेल
महुआ का तेल आज से नहीं बल्कि, लंबे समय से ज्वाइंट्स के दर्द में कारगर माना गया है। महुआ के तेल में एंटी इंफ्लेमेटी गुण होता है जो कि दर्द कम करने के साथ सूजन से निजात दिलाने में भी मददगार है। तो, महुआ का तेल लें, इसको गुनगुना करें और रात में अपनी ज्वाइंट्स पर लगाएं। ये आपके दर्द को कम करने वाला है।
3. जैतून का तेल
जैतून का तेल स्किन में काफी जल्दी अवशोषित हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूती देने, सूजन को कम करने और दर्द से बचाव में कारगर है। इसके लिए जैतून का तेल लें और इसमें लहसुन डाल कर रख दें। अब इस तेल से अपनी हड्डियों की रेगुलर मालिश करें।
4. लौंग का तेल
लौंग का तेल हड्डियों की मालिश में बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सूजन के साथ दर्द में भी कमी लाने में मदद करते हैं। लौंग का तेल बनाने के लिए सरसों के तेल में लौंग डाल कर पका लें और इसे तेल से अपनी ज्वाइंट्स की मालिश करें। रेगुलर करने से आपको राहत महसूस होगी।
5. लहसुन का तेल
लहसुन के तेल में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि ज्वाइंट्स के लिए फायदेमंद है। इसके लिए सरसों का तेल लें, इसमें लहसुन डाल कर थोड़ा गर्म करें। फिर इस तेल से अपने घुटनों की मालिश करें। रोजाना रात में इस काम को करने से आपको दर्द से निजात पाने में मदद मिलेगी। साथ ही सूजन में भी ये फायदेमंद है।
| --------------------------- | --------------------------- |