Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है? जानें डायटीशियन से
Pulses For Gut Health: पेट को हेल्दी रखने के लिए मूंग की पीली दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें पेट के लिए फायदेमंद दाल के बारे में।
Which Pulses are Good For Gut: दाल का सेवन लगभग हर भारतीय घरों में किया जाता है। भारत के लगभग हर घर में दिन में एक बार दाल जरूर बनती है। दाल और चावल सबसे आसान डिश मानी जाती है। दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। दालों में प्रोटीन, विटामिन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर को पर्याप्त पोषण देने का काम करता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में दालों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी माना जाता है। कुछ ऐसी दालें भी हैं, जिनका सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ दालों को आयुर्वेद में बादी माना जाता है और इनका सेवन पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। तो अब सवाल यह उठता है कि पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है? आइए विस्तार से जानते हैं इसका जवाब।
पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है?- Which Pulses are Good For Gut Health
दालें कई तरह की होती हैं और इनमें अलग-अलग पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं। दालों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या में भी इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दालों का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। आइए ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी से जानते हैं पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी होती है?
मूंग की दाल- Moong Dal
मूंग की पीली दाल पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अन्य दालों की तुलना में इसे पचाना बेहद आसान होता है और इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। पचने में आसान होने के कारण गैस, एसिडिटी और लूज मोशन की समस्या में भी मूंग की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मूंग की दाल में कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है। मूंग की दाल में मौजूद गुण और पोषक तत्व वजन कम करने में भी फायदेमंद होते हैं। मूंग की दाल में कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, फाइबर, फोलेट, आयरन, फोस्फोरस, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
अरहर की दाल- Arhar Dal
अरहर की दाल को भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अरहर की दाल का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा सेवन पेट के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसका सेवन कब्ज की समस्या, पेट में गैस आदि बनने में भी फायदेमंद होता है। अरहर की दाल में प्रोटीन, सोडियम, कार्ब्स, विटामिन ए और बी12 जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
पेट के लिए उड़द, मसूर, मटर और चने की दाल बादी मानी जाती है। इन दालों के मुकाबले मूंग की दाल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। मूंग की पीली दाल खाने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। बीमार पड़ने पर डॉक्टर भी मूंग की पीली दाल का सेवन करने की सलाह देते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |