Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर इन चीजों का न करें सेवन, जानें परहेज का तरीका
Foods to avoid in High cholesterol : अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको कुछ खास चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Foods to avoid in High cholesterol : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में पाया जाने वाले मोम जैसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं में जमा होकर रक्त के संचार को बाधित कर सकता है। यह पोषक तत्वों और ऑक्सीजन के प्रवाह को बाधित कर सकता है। साथ ही कोशिकाओं में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। इसके अलावा शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से त्वचा के रंग में भी बदलाव आ सकता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के नर्वस सिस्टम और हार्मोन्स के स्त्राव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना भी बेहद जरूरी होता है। इसे आप आपने सही खानपान और शारीरिक गतिवधियों की मदद से ठीक कर सकते हैं। दरअसल बहुत अधिक तैलीय खाद्य पदार्थ और बाहर का खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का डर रहता है। इसके लिए आप अधिक से अधिक हरी सब्जियां, फल, अनाज और घर का बना खाना ही खाएं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है। साथ ही आपको भरपूर मात्रा में पानी भी पीते रहना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें
1. मीट
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको मीट या मटन जैसी तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें पाया जाने वाला अनहेल्दी फैट आपके शरीर में जमा होता रहता है और ये बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। इससे कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती है।
2. चिकन
कई लोगों को रोज चिकन या नॉनवेज खाना पसंद होता है। लेकिन ये आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल इसमें पाया जाने वाला सैचुरेटेड फैट आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट समस्याएं भी बढ़ सकती है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है, तो आपको भूलकर भी चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. मीठी चीजों का सेवन
कई लोगों को खाना खाने के बाद या मूड खराब होने पर कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन अधिक मात्रा में मीठा का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल(एलडीएल) का स्तर बढ़ने लगता है। इसलिए फैट के स्तर को कम करने के लिए आप केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम और चॉकलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वजन बढ़ने के साथ दांत खराब होने का भी डर रहता है।
4. डेयरी प्रोडक्ट्स
ज्यादा फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन करना भी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को अचानक बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको फुल फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खतरा और बढ़ सकता है।
5. ऑयली फूड्स का सेवन
कई लोगों को ऑयली फूड्स जैसे फ्रेंच फाइज, फ्राइड चिकन, चिप्स और बर्गर खाने का शौक होता है। इस तरह की चीजों में सैचुरेटेड और हाइड्रोजनेटेड फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए जितना हो सके, इन चीजों का सेवन न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |