Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए- Foods to Eat in High Cholesterol in Hindi
ओट्स
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या खाएं? कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ओट्स खाना काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नाश्ते में ओट्स खा सकते हैं। ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ओट्स में कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
बीन्स
बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही बीन्स को डाइजेस्ट करने में भी अधिक समय लगता है। बीन्स खाने के बाद आपका लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बीन्स कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद (foods to eat in cholesterol) कर सकता है। आप बीन्स की सब्जी आदि बना सकते हैं।
नट्स
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप नट्स भी खा सकते हैं। बादाम, अखरोट और मूंगफली हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रोजाना 2 नट्स खा सकते हैं। इसके साथ ही नट्स संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
फैटी फिश
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप फैटी फिश भी खा सकते हैं। फैटी फिश एलडीएल को कम करने में सहायक हो सकते हैं। फैटी फिश में बूस्टिंग सैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप फैटी फिश का सेवन सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। फैटी फिश असामान्य हृदय गति को भी सही करने में सहायक हो सकता है।
सोया प्रोडक्ट्स
सोया प्रोडक्ट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप टोफू, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने के पावरफुल गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन लेने से 5 से 6 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
कूकिंग ऑयल
हेल्दी कूकिंग ऑयल भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए कैनोला, सूरजमुखी, कुसुम या अन्य कूकिंग ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |