healthplanet.net

Posted on

नटफ्रूट डॉट ओआरजी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, बैलेंस्ड डाइट में नट्स (Nuts) को शामिल करने से शरीर पर सकारात्मक असर होता है, खासकर तब, जब शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल या एचडीएल को बढ़ाने की बात हो. नट्स में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि हाइपरट्राईग्लिसरीडेमिया होने की स्थिति में अखरोट, पिस्ता, काजू, बादाम, ब्राजील नट्स, हेजलनट्स खाने से टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स कम होता है. हाइपरट्राईग्लिसरीडेमिया वह स्थिति है, जिसमें खून में निश्चित प्रकार के फैट का स्तर बहुत अधिक होता है. प्रतिदिन एक मुट्ठी नट्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है.

अखरोट

अखरोट (Walnut) में असंतृप्त वसा (Unsaturated fats) की मात्रा अधिक होती है और संतृप्त वसा (saturated fats) कम होती है. साथ ही इसमें ओमेगा-3 भी अधिक होता है. 10-15 अखरोट खाली पेट में खाने से शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है. साथ ही एचडीएल (HDL) बढ़ता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है.

बादाम

बादाम (Almond) के सेवन से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है. यह शुगर को भी रेगुलेट करता है. 5-10 बादाम का सेवन कुछ दिनों तक लगातार खाली पेट करने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल तीन से चार महीने के अंदर कम हो सकता है. इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है. ऐसे में आप दिल के रोगों से भी बचे रहेंगे.

पिस्ता

पिस्ता के सेवन से भी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को शरीर में कम किया जा सकता है. प्रतिदिन आप इसका सेवन कर सकते हैं, इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी होंगे. दिल स्वस्थ रहेगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info