healthplanet.net

Posted on

डिलीवरी से कुछ दिनों या घंटे पहले मिलने वाले संकेत

वजाइनल डिस्‍चार्ज अधिक और गाढ़ा होना।
हर बार पेशाब करते समय म्‍यूकस प्‍लग का कुछ हिस्‍सा निकलना, ये गुलाबी और गाढ़ा हो सकता है।
संकुचन बार-बार और तेज होना जो समय के साथ बढ़ जाए।
पीठ के निचले हिस्‍से में ऐंठन और दर्द जो कि पेट और टांगों तक भी पहुंच जाए।
एम्नियोटिक फ्लूइड की थैली फटने के कारण पानी छूटना।

जब भी आपको ये संकेत नजर आएं तो अपने साथ परिवार के किसी सदस्‍य को जरूर रखें ताकि आपकी स्थिति को मॉनिटर किया जा सके।


नॉर्मल डिलीवरी के लक्षण और संकेत

डिलीवरी की डेट से कुछ हफ्ते पहले आपको बदलाव नजर आ सकते हैं। हालांकि, हर महिला में प्रेग्‍नेंसी के लक्षण और समस्‍याएं भी अलग होती हैं इस‍लिए डिलीवरी के लक्षण एवं संकेत भी भिन्‍न हो सकते हैं।
प्रसव से एक से चार हफ्ते पहले डिलीवरी के ऐसे संकेत मिल सकते हैं :

शिशु के पेल्विक हिस्‍से में आ जाने की वजह से उसकी मूवमेंट में कमी आना।
रिलैक्सिन हार्मोन पेल्विक हिस्‍से के जोड़ों और लिगामेंट को रिलैक्‍स और मुलायम कर देता है जिससे जोड़ ढीले महसूस होने लगते हैं।
शिशु के सिर से मूत्राशय पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से बार-बार पेशाब आता है।
ब्रैक्‍सटन हिक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍शन, ये डिलीवरी से पहले प्रसव जैसा दर्द या संकुचन होता है।
पीठ के निचले हिस्‍से के जोड़ों और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऐंठन और दर्द।
गर्भाशय ग्रीवा का चौड़ा हो जाना, चेकअप के दौरान डॉक्‍टर इस बात को नोटिस करते हैं।
डिलीवरी के लिए गुदा की मांसपेशियों का रिलैक्‍स होना शुरू होता है जिससे पतला मल आने लगता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info