healthplanet.net

Posted on

यदि शरीर में कैल्शियम की कमी है तो व्यक्ति को कुछ संकेत मिल सकते हैं। इनमें शामिल है मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द, अव्यवस्थित दिल की धड़कनें, फ्रेक्चर आदि।

कैल्शियम की कमी के लक्षण | Symptoms Of Calcium Deficiency


मसल्स में दिक्कत

जिन लोगों में कैल्शियम की कमी होती है उन्हें मसल्स से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. मसल्स में दर्द और ऐंठन कैल्शियम की कमी का संकेत (Calcium Deficiency Sign) हो सकता है. इन लोगों को चलते या उठते-बैठते वक्त जांघों में दर्द भी महसूस हो सकता है. साथ ही, हाथ-पैरों का सुन्न पड़ जाना भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं.

कमजोर हड्डियां


बिना किसी दोराय कैल्शियम की कमी हड्डियों को प्रभावित करती है. हड्डियों में कैल्शियम स्टोर होता है जो उन्हें मजबूती देता है. कैल्शियम की कमी होने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम सोख लेता है जिससे वे कमजोर हो जाती हैं और उनमें चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही, उठने-बैठने और चलने में दर्द महसूस होता है.


कमजोरी महसूस करना


कैल्शियम की कमी से कमजोरी, चक्कर आना और ब्रेन फोग जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इससे किसी भी काम में ध्यानकेन्द्रित (Focus) करने में मुश्किल आती है. व्यक्ति चीजों को आसानी से भूलने भी लगता है.


नाखून होते हैं प्रभावित

बहुत लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहने पर स्किन ड्राई नजर आने लगती है और नाखुत टूटे-फूटे और खुरदरे (Brittle Nails) दिखने लगते हैं. कैल्शियम की कमी स्किन में होने वाली खुजली या अन्य दिक्कतों से भी झलकती है.


दांतो पर असर


शरीर में कैल्शियम कम होने पर वह दांतों (Teeth) से भी कैल्शियम सोखने लगता है. इससे दांतों का गिरना, दर्द, मसूड़ों से खून निकलना या फिर दांतों की जड़ों का कमजोर होना आम हो जाता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info