Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आयरन के प्राकृतिक स्रोत (Natural Food Source of Iron)
1- अनार- आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार भी अच्छा है. अनार का जूस पीने से एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है.
2- तुलसी- तुलसी की पत्तियों से खून की कमी को कम किया जा सकता है. नियमित रूप से तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है.
3- अंडा- अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा अंडे में विटामिन डी भी होता है. अंडा में आयरन भी भरपूर होता है.
4- चुकंदर- शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत चुकंदर है. चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. खून की कमी होने पर चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है.
5- पालक- पालक में भी भरपूर आयरन होता है. हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप डाइट में पालक जरूर शामिल करें. पालक में कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस, और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं.
6- अमरूद- आयरन और विटामिन सी की कमी के लिए आप डाइट में अमरूद भी शामिल कर सकते हैं. कोशिश करें अमरुद अच्छी तरह से पका हुआ हो.
7- दालें और अनाज- साबुत अनाज और भरपूर मात्रा में दालें खाने से भी आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. इससे हीमोग्लोबिन के स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है.
8- फल और सब्जियां- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप हरी सब्जियां अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. हरी सब्जियों में आयरन काफी मात्रा में होता है. आप लाल रंग के फलों को भी डाइट में शामिल करें.
9- रेड मीट- आयरन की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खाने में रेड मीट शामिल कर सकते हैं. इसमें विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम काफी होता है.
10- नट्स और ड्राई फ्रूट्स- आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको डाइट में मेवा शामिल करने चाहिए. आप खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों खा सकते हैं. सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश और उसका पानी पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करें। इसके लिए दूध, दही, पनीर, मक्खन आदि चीजों को डाइट में शामिल करें। वहीं, बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दें।
सीफूड का सेवन करें
सीफूड में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें ओमेगा-फैटी एसिड पाया जाता है। इसके लिए सीफ़ूड जैसे सैल्मन, टूना, मेकरेल का सेवन कर सकते हैं। सीफूड के सेवन से कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है।
हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें
डॉक्टर हमेशा डाइट हरी सब्जियां और फलों को डाइट में शामिल करने के लिए कहते हैं। हरी सब्जियों और फलों में कैल्शियम पाई जाती है। इसके लिए डाइट में केल, पालक, सोयाबीन, ब्रोकली और संतरा आदि चीजों को जरूर शामिल करें।
Flexitarian Diet फॉलो करें
Flexitarian diet को हॉफ वेज डाइट भी कहा जाता है। इस डाइट में साग सब्जियां पर अधिक ध्यान दिया जाता है। वहीं, कभी कभार लाल मांस और मछली का भी सेवन कर सकते हैं। इस डाइट को अपनाने से आयरन की कमी, ओमेगा फैटी एसिड्स और कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |