Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. हर साल लाखों की संख्या में लोग कैंसर के शिकार होते हैं. भारत की बात करें तो WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, हर 10 भारतीय में से एक को कैंसर (Cancer Awareness) होने का खतरा होता है. आज नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे है. इस मौके पर आइए जानते हैं पांच सबसे खतरनाक कैंसर (Cancer) के बारे में. उनके क्या लक्षण (Cancer Symptoms) होते हैं और कैसे बच सकते हैं..(Cancer Treatment)
1. ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)
क्या होते हैं लक्षण (Breast Cancer Symptoms)
ब्रेस्ट में गांठ बनना या उससे पानी निकलना
बगल में सूजन या गांठ महसूस होना
ब्रेस्ट का साइज़ अचानक बदलना
ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे का कारण
फैमिली हिस्ट्री
शराब का इस्तेमाल
मोटापा
सिगरेट, बीड़ी वगैरह
इन बातों का रखें ध्यान
ब्रेस्ट कैंसर के 75 प्रतिशत केसेस ऐसे होते हैं, जो महिलाओं के हार्मोन पर निर्भर होते हैं।
ब्रेस्ट फीडिंग न कराने वाली महिलाओ, मोटापे की शिकार और एक्सरसाइज न करने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा खतरा
स्मोकिंग, अल्कोहल, हार्मोन थैरेपी और डीडीटी जैसे केमिकल से रहें दूर
20 साल की उम्र से ही ब्रेस्ट कैंसर का रखें ध्यान
40 साल के बाद साल में एक बार मेमोग्राफी जरूर कराएं.
2. ओरल कैंसर (Oral Cancer)
क्या होता है लक्षण
मुंह में अल्सर के घाव
दांत कमजोर होना
मुंह में दर्द बना रहना
इन चीजों का पड़ता है असर
तम्बाकू
सिगरेट, बीड़ी
ह्यूमन पैपिलोमा वायरल
इन बातों का रखें ध्यान
तम्बाकू का इस्तेमाल न करें
यौन संबंध बनाते समय सावधानी बरतें.
लक्षण नजर आते ही डेंटिस्ट, ईएनटी, ओरल सर्जन से मिलें
3. सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)
क्या होते हैं लक्षण
पीरियड्स का लंबा चलना
शरीर के यौन अंगों में दर्द बना रहना
कैसे होता है सर्वाइकल कैंसर
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस
एचआईवी
एड्स ट्रांसप्लांट
इन बातों का रखें ध्यान
यौन अंगों का रखें खास ख्याल
ब्लीडिंग, व्हाइट डिस्चार्ज, या यौन संबंध बनाते समय ज़्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से मिलें
4. लंग्स कैंसर (Lungs Cancer)
क्या होते हैं लक्षण
खांसी का 3 हफ्ते से ज़्यादा बने रहना
खांसते समय मुंह से खून आना
सांस लेने या खांसते समय दर्द होना
इन चीजों का पड़ता है असर
तम्बाकू
सिगरेट, बीड़ी
केमिकल वाले प्रॉडक्ट का इस्तेमाल
बलगम आना
आवाज का बदलना
सीने में दर्द महसूस होना
इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी तरह का लक्षण महसूस होते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
5. कोलोरेक्टल कैंसर (Collateral cancer)
क्या होते हैं लक्षण
पेट की दिक्कतें लंबे समय से रहना
मल में खून आना
शरीर में थकान बने रहना
इन चीजों का पड़ता है असर
डायबिटीज
खाने में फाइबर न लेना
सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू का इस्तेमाल
शराब पीना
एक जगह लगातार बैठकर काम करना
| --------------------------- | --------------------------- |