Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कैंसर में खाये जाने वाले फल
संतरे को खाने की आदत डालें :-
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आपको एक दिन में विटामिन सी की जितनी आवश्यकता होती है, उसकी जरूरत एक संतरे से पूरी हो जाती है। इसके साथ ही संतरे में फोलेट, थायमिन और पोटेशियम भी पाया जाता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है और कैंसर के रोग को कम करने और उसकी रोकथाम के लिए अहम माना जाता है।
केला कैंसर में महत्वपूर्ण
केले में कैंसर को ठीक करने वाले तत्व पाए जाते हैं। निगलने में परेशानी होने पर इसे खाने में समस्या हो सकती है, लेकिन ये कई विटामिन्स जैसे विटामिन बी6, मैगनीज और विटामिन सी का मुख्य स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही केले में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है। ये फाइबर कैंसर इलाज के दौरान होने वाले दस्त को ठीक करने में महत्वपूर्ण होता है।
सेब भी होता है फायदेमंद :-
सेब भारतीय बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैंसर की रिकवरी में सेब में पाए जाने वाला फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर पचान तंत्र को ठीक करने का कार्य करता है। कैंसर में कीमोथैरेपी के दौरान हानिकारक प्रभावों को कम करने और शरीर में तरल पदार्थों के स्तर को सही बनाने रखने के लिए सेब का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
अनार का करें सेवन :-
अनार में कई तरह को पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ बनाते हैं। अन्य फलों की तरह अनार में पोटेशियम, फोलेट, फोलिक एसिड और विटामिन सी पाया जाता है। कीमोथैरेपी के बाद आपके दिमाग पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में अनार एक उपयोगी फल का काम करता है। इससे दिमाग की सेहत ठीक होती है।
स्ट्रॉबेरी को डाइट में करें शामिल :-
स्ट्रॉबेरी का टेस्ट लोगों को खूब पसंद आता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, मैगनीज, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। कैंसर के इलाज के बाद रिकवरी करने के लिए स्ट्रॉबेरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसे खाने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। स्ट्रॉबेरी ब्रेस्ट कैंसर और ट्यूमर की ग्रोथ को रोकने का काम करती है।
| --------------------------- | --------------------------- |