healthplanet.net

Posted on

बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक किसी को भी हो सकता है कैंसर, इन लोगों को है ज्यादा रिस्क

कैंसर का नाम आते ही एक ऐसी बीमारी की छवि दिमाग में बनने लगती है जो कि जानलेवा है और इलाज लगभग असंभव है अगर सही समय में जांच शुरू नहीं की गई. कैंसर के 100 से ज्यादा प्रकार हैं और इस बीमारी के लिए कोई एक उम्र भी निर्धारित नहीं है. कैंसर के कई कारण हो सकते हैं. कई बार मोटापा, धूम्रपान और हमारी लापरवाही की वजह भी इसका खतरा बढ़ जाता है.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार उम्र कैंसर की बीमारी के पीछे के मुख्य कारकों में से एक है. भारत में पिछले कुछ समय में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2020 में लगभग 1,392,179 लोगों को कैंसर था और यह संख्या 2025 में बढ़ने की उम्मीद है.

महिलाओं में मिले कैंसर के अधिक मामले
रिसर्च के अनुसार कैंसर रोगियों की इस संख्या में ज्यादातर मामले फेफड़े के कैंसर, मुंह के कैंसर, गर्भाशय का कैंसर और जीभ कैंसर के थे. कैंसर सांख्यिकी रिपोर्ट, 2020 के मुताबिक, पुरुषों में, अनुमानित मामले प्रति 100,000 व्यक्तियों पर 94.1 थी और महिलाओं के लिए यह 2020 के लिए प्रति 100,000 पर 103.6 थी.

कम उम्र के बच्चों को भी शिकार बनाता है कैंसर
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो कि किसी एक विशेष लिंग या फिर उम्र तक सीमित नहीं है. यह एक ऐसी बीमारी है जो कम उम्र के बच्चों को भी अपना शिकार बना लेती है. वैसे तो कैंसर की बीमारी की कोई उम्र नहीं है लेकिन अगर मेडिकल साइंस की माने तो स्तन कैंसर 62 वर्ष की उम्र में, कोलोरेक्टल कैंसर 67 वर्ष की उम्र में, फेफड़े के कैंसर 71 वर्ष की उम्र में, प्रोस्टेट कैंसर 66 वर्ष की उम्र, गर्भाशय का कैंसर 50 वर्ष की उम्र में और अंडाशय कैंसर के 63 वर्ष की उम्र में होने की संभावना होती है.

पिछले कुछ समय को देखें तो 30 वर्ष की युवा महिलाओं में भी स्तन, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का पता चला है. इसके अतिरिक्त कई बच्चों को हड्डी का कैंसर, ल्यूकेमिया या लिम्फोमा से जूझते देखा गया है. कई बार हमारी खुद की लापरवाही भी कैंसर जैसी बीमारी को निमंत्रण देती है.

धूम्रपान के प्रति सजग नहीं होना, तेजी से बढ़ता प्रदूषण और सूरज की यूवी किरणें भी कैंसर को आमंत्रित करता है. यदि आपकी उम्र 70 से अधिक है तो आपको कैंसर होने का खतरा अधिक है. इससे बचने के लिए और स्वस्थ्य जीवन के लिए हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए और उनके बताए निर्देशों का पालन करना चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info