Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
केले खाने के 9 फायदे और 4 नुकसान
केला (Banana) एक काफी स्वादिष्ट फल है, इसलिए इसका सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। साथ ही केला का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि केला स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। केला का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि केला में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, आयरन, ऊर्जा जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं, लेकिन केला खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं केला खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
केले खाने के 9 फायदे और 4 नुकसान-Kele Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
केले खाने के फायदे
1- केला विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना केले का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
2- केले का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही केले का सेवन करने से आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
3- पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं केले का सेवन करती हैं, तो इससे अधिक रक्तस्राव और दर्द से राहत मिल सकती है।
4- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केले में ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक या दो केले का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
5- तनाव (Stress) से छुटकारा पाने के लिए केले का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले में विटामिन-बी होता है और विटामिन-बी तनाव को कम करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
6- एनीमिया (Anemia) की शिकायत शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से होती है। लेकिन एनीमिया की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना केले का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले में फोलेट पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है।
7- केला का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, साथ ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।
8- केले का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है।
9- हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए केले का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में पोटैशियम और विटामिन बी6 पाया जाता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
केले खाने के नुकसान
1- केले में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अधिक सेवन से पेट दर्द, ऐंठन की शिकायत हो सकती है।
2- केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से दांतों में सड़न पैदा हो सकती है।
3- जो लोग मोटापा (Obesity) कम करना चाहते हैं, उनको केले का अधिक मात्रा में सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि अधिक सेवन से मोटापा बढ़ सकता है।
4- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को केले का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।
| --------------------------- | --------------------------- |