Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दही और केला खाने के फायदे: दही-केला साथ में खाने से आपको मिलेंगे ये 8 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
दही और केला खाने के फायदे: दही के साथ केला खाने को लेकर एक्सपर्ट के अलग-अलग मत हैं। जानते हैं ये फायदेमंद है या नुकसानदेह।
दही और केला बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं। इसे एक देसी कॉम्बिनेशन है जिसे लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। ये पेट को ठंडा करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। लेकिन क्या दही और केले का ये कॉम्बिनेशन सच में हेल्दी है। इसी बारे में हमने दो एक्सपर्ट से बात की। दरअसल, दही और केला खाने (Dahi kela khane ke fayde) को लेकर हर डाइट एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। जैसे कि लखनऊ डाइट क्लीनितक की एक्सपर्ट अश्वनी कुमार का कहना है कि दही और केला एक हेल्दी कॉम्बिनेशन नहीं है। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है और शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे कब्ज, डायरिया और फूड इंफेक्शन हो सकता है। तो, वहीं आयुष क्लीनिक लखनऊ के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वेद शास्त्री का कहना है कि दही और केला एक साथ खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
दही और केला खाने के फायदे- Curd with banana benefits in hindi
केला खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है। वहीं, दही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। इसलिए इन दोनों को एक साथ खाने के कई फायदे हैं। जैसे कि
1. कमजोरी दूर करता है
दही और केला दोनों ही शरीर की एनर्जी बूस्ट करते हैं। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा वे लोग जिन्हें गर्मियों में कमजोरी होती है उनके लिए केला और दही का सेवन एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं।
2. पाचन तंत्र को सही करता है
दही में अच्छे बैक्टीरिया, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आप अपने नाश्ते में केला और दही को शामिल कर सकते हैं जो कि आपके मेटाबोलिज्म के लिए अच्छा है। ये पेट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और पेट को ठंडा रखते हैं। इससे पेट का पीएच लेवल सही रहता है और पाचन तंत्र अंदर से स्वस्थ रहता है।
3. लैक्टोज सेंसिटिविटी से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद
दही राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, कैल्शियम और विटामिन बी-12 का अच्छा स्रोत है। पर असली फायदा ये है कि जिन लोगों को दूध नहीं बचता उनके लिए दही और केला एक साथ खाना फायदेमंद है। साथ ही दही बनने की प्रक्रिया में स्वस्थ एंजाइमों, लैक्टोज बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों को बने रहते हैं और लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोगों के लिए ये दही पचाने में मदद करते हैं।
4. कब्ज से छुटकारा दिलाता है
दही और केला एक साथ खाने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। दरअसल, दही और केला दोनों ही गुड बैक्टीरिया को बूस्ट करते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। ये पेट को साफ करते हैं और कब्ज को रोकते हैं। इसके अलावा ये दोनों मिल कर मल में थोक जोड़ने का काम करते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं।
5. तनाव दूर करता है
केले में मौजूद पोटेशियम मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है जबकि दही में मौजूद सोडियम मांसपेशियों में संकुचन पैदा करता है। तो, इनका ये संयोजन दिमाग में एक संतुलन पैदा करता है। इसका पोषक तत्व कोशिकाओं को हेल्दी बनाता है। साथ ही केले का ट्रिप्टोफैन सामग्री न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाती है, जिससे आप मूड स्विंग्स से बचे रहते हैं।
इस तरह आप दही और केला खा कर इन 5 परेशानियों से बच रह सकते हैं। साथ ही आप अपने बच्चों को भी दही और केला खिला सकते हैं जो कि बच्चों में मोटापा बढ़ाने में मददगार होगा। लेकिन अगर आपको दही और केला खाने के बाद कोई और दिक्कत होती है तो, आप इसे खाना बंद कर सकते हैं। साथ ही अगर आप चाहें, तो अपने एक्सपर्ट से भी इस बारे में बात कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |