healthplanet.net

Posted on

स्ट्रेच मार्क्स और फटे होंठ ठीक कर देता है मारुला का तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

मारुला तेल के फायदे
Benefits of Marula Oil : मारुला तेल स्किन के लिए किसी अमृत से कम नही है. ये त्वचा की खूबसूरती को बनाएं रखने में बेहद लाभकारी होता है. मारुला तेल का इस्‍तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी किया जाता है. आपने ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल और टी ट्री ऑयल के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन मारुला तेल के बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं.

इस तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने में किया जाता है. मरुला तेल में फैटी एसिड, प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन सी, विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट जैसे फेनोलिक कंपाउंड हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करते है जिससे त्वचा हेल्दी रहती है. मारूला तेल कई स्किन प्रॉब्लम्स में फायदेमंद है, आइए जानते इससे होने वाले बेनिफिट्स

मारुला तेल के फायदे :
पिंपल्स के लिए –
हेल्थ लाइन के मुताबिक मारुला ऑयल पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए एक सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर है, मारुला ऑयली नहीं होता है और इसमें एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो पिंपल्स, ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स नही होते हैं.

स्ट्रेच मार्क्स के लिए –
मारूला तेल स्ट्रेस मार्क्स बनने वाले टिश्यूज को रोकता है, ऐसे में ये आपके पेट से लेकर थाई तक के स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपकी मदद करता है,अगर आप रात को सोने से पहले इस तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपकों बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं.

नेल्स की प्रॉब्लम के लिए –
मारुला तेल के इस्तेमाल से नाखूनों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है. यह नाखूनों की खुरदुरी सतह और कमजोर नाखूनों की परेशानी से राहत दिलाता है. नाखूनों को मॉइस्चराइज करने के लिए आप मारुला तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. रात में सोने से पहले आप अपने नाखूनों पर लगाकर इसे सो सकते हैं.

गुणों से भरपूर शहद से जुड़ी रोचक बातें
फटे होठों की प्रॉब्लम –
मारुला तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो फटे होठों की समस्या को दूर करते हैं और आपके होठों की मॉइस्चर को लौटाने में असरदार होता है. रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा फायदा होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info