Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए? जानें दूध पीने के फायदे
हमारे रोजमर्रा के जीवन में दूध हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि दूध में प्रोटीन (Protein), कैल्शियम (Calcium), पोटेशियम (Potassium), और विटामिन (Vitamins) पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। दूध (Milk) पेट भरने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है लेकिन आए दिन दूध को लेकर कोई न कोई रिसर्च सामने आती रहती है जिसमें यह दावा किया जाता है कि दूध पीना कितना जरूरी है और किसी में यह भी दावा रहता है कि दूध पीना सेहत के लिए किस तरह से नुकसानदेह हो सकता है। तो अगर आपके मन में भी कुछ सवाल है जैसे- एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?, दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, दूध के सेवन हेतु बेहतर समय क्या है, रात के समय दूध पीने के फायदे तो आज हम उन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं..
एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?
एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए, इसके जवाब में हर किसी के लिए एक पैरामीटर सही नहीं हो सकता। हर व्यक्ति जरूरतें उसके उम्र पर निर्भर करती हैं लिहाजा उम्र के हिसाब से दूध का सेवन करना बेहतर हो सकता है:
1- 1 से 3 साल की उम्र के बच्चों को रोजाना 100 से 200 मिलीलीटर दूध पिलाना चाहिए जिससे उन्हें बढ़ती उम्र में उचित मात्रा में कैल्शियम मिल सके। दूध के अलावा बच्चों को दूध और दही से बने प्रोडक्ट भी दिए जा सकते हैं।
2- 4 से 10 साल तक के बच्चों को रोजाना 200 से 300 मिलीलीटर दूध पिलाना चाहिए जिससे उनकी हड्डियां मजबूत बनाने में मदद होगी। दूध के अलावा बच्चों को दूध और दही से बने प्रोडक्ट भी दिए जा सकते हैं।
3- 11 से 18 साल तक के बच्चों को हर रोज कम से कम तीन कप लगभग 350-400 मिलीलीटर दूध देना चाहिए क्योंकि इस दौरान उनका शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है, ऐसे में दूध उनके लिए काफी मददगार होता है।
4- ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल से ज्यादा उम्र के वयस्कों को रोजाना 1 से 2 गिलास दूध पीना चाहिए क्योंकि इस उम्र में उन्हें रोजाना 600 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत रहती है और दूध कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है।
दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
1- दूध के साथ फल नहीं खाने चाहिए। बहुत से लोगों को बनाना-शेक, मैंगो-शेक, स्ट्रॉबेरी-शेक जैसे चीजें बेहद पसंद होती है लेकिन आयुर्वेद के अनुसार फलों को दूध के साथ मिलाकर नहीं लेना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो दूध की तासीर ठंडी होती है जबकि केला, स्ट्रॉबेरी, आम, फलों की तासीर गर्म होती है ऐसे में गर्म और ठंडी तासीर वाली चीजें एक साथ मिलाकर खाने से पाचन-तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है और इस कारण बदहजमी, सर्दी, जुखाम, और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
2- दूध का सेवन प्रोटीन वाली चीजों जैसे- मीट, मछली, चिकन, दाल आदि के साथ कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सारी चीजें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और दूध में भी प्रोटीन होता है ऐसा करने से पेट में भारीपन हो सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
3- दूध का सेवन खट्टी चीजों जैसे- कोई खट्टा फल, संतरा, नींबू, मुसम्मी या आंवला, ग्रीन एप्पल, अनानास, चेरी आदि को भी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो ऐसा करने से दूध विषैला हो जाता है और आपको पाचन के साथ-साथ स्किन से जुड़ी समस्याएं होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
दूध के सेवन हेतु बेहतर समय
यदि आप मसल्स बनाने के इच्छुक हैं तो आप सुबह दूध लेना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा दूध के सेवन करने के लिए रात का समय एक बेहतर समय माना जाता है। अतिरिक्त लाभ के लिए आप इसे अश्वगंधा के साथ भी ले सकते हैं जो नींद में सुधार करने में और याददाश्त बढ़ाने में काफी मददगार होता है। आयुर्वेद हर किसी व्यक्ति को दूध पीने की सलाह देता है लेकिन जिन लोगों को इस से एलर्जी होती है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
इसका सेवन करने का सबसे अच्छा समय शाम से लेकर सोने तक का समय अच्छा माना जाता है। सुबह के समय दूध का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि सुबह दूध का सेवन शरीर को पचाने में भारी पड़ सकता है। आप वर्कप्लेस पर नींद महसूस कर सकते हैं। इससे एसिडिटी भी हो सकती है। यह भी सलाह दी जाती है कि नमकीन पदार्थों के साथ दूध का सेवन ना करें।
रात के समय दूध पीने के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार लोगों को शाम के समय दूध सेवन की सलाह दी जाती है। रात में दूध पीना ओजस को बढ़ावा देता है। आयुर्वेद में ओजस एक ऐसी स्थिति है जब आप उचित पाचन प्राप्त करने के लिए तैयार होते हैं। सोने से पहले दूध पीने से आप शांत हो सकते हैं और आपको नींद लाने में मदद भी मिलती है। तो रात को सोने से पहले दूध पीने के काफी फायदे होने के साथ-साथ आपको एक अच्छी नींद भी मिलती है और जिससे जल्दी नींद पूरी हो जाती है। आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |