healthplanet.net

Posted on

ज्यादा मात्रा में न करें किशमिश का सेवन, हो सकती हैं ये 5 परेशानियां :-

वजन बढ़ाएं

अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो किशमिश के ज्यादा सेवन से बचें। क्योंकि किशमिश खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती हैं। जिस कारण वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो किशमिश को ज्यादा न खाएं।

एलर्जी की परेशानी

अगर आपको भी किशमिश काफी पसंद है, तो इसके ज्यादा सेवन से बचें। क्योंकि इसको खाने से एलर्जी की परेशानी बढ़ सकती है। किशमिश के ज्यादा सेवन से स्किन में एलर्जी होने के साथ रैशेज की समस्या हो सकती हैं। कई बार किशमिश ज्यादा खाने से स्किन में खुजली भी हो सकती हैं।

पेट की समस्या

किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से अपच और पेट खराब आदि समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा किशमिश खाने से उल्टी भी हो सकती हैं। ऐसे में किशमिश के ज्यादा सेवन से बचें।


डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक

ज्यादा किशमिश खाने से लिवर को नुकसान हो सकता है। क्योंकि इसमें ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा काफी ज्यादा होती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। कई बार किशमिश ज्यादा खाने से डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

सांस की समस्या

ज्यादा किशमिश खाने से सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं। कई बार किशमिश के ज्यादा सेवन से पेट की समस्या के साथ सांस लेने में भी तकलीफ बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info