healthplanet.net

Posted on

इसके लिए सबसे पहले आप एक गिलास दूध लें। इसमें 5-8 किशमिश डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस दूध को रात को सोते समय पी लें। रोजाना किशमिश को दूध में उबालकर पीने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में आराम मिलेगा।

किशमिश और दूध पीने के लिए आप दूध में धुली हुई किशमिश उबालें और बने किशमिश के दूध का सेवन करें. इससे अलग आप रातभर भीगी किशमिश को दूध में डालकर पीने से भी कई फायदे हो सकते हैं.

किशमिश को दूध में उबालकर खाने के फायदे-

1. पाचन में सुधार करे

किशमिश में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना किशमिश को दूध में उबालकर खाएंगे, तो इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी। पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। किशमिश और दूध खाने से कब्ज दूर होगी। साथ ही गैस और एसिडिटी में भी आराम मिलेगा।

2. वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो रोजाना किशमिश को दूध में उबालकर पी सकते हैं। किशमिश और दूध का कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है। रोजाना दूध में किशमिश उबालकर पीने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

3. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

किशमिश को दूध में उबालकर पीने से आपके हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। दरअसल, इस मिश्रण में फाइबर, पोटेशियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

4. फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक

किशमिश को दूध में उबालकर पीने से आपकी फर्टिलिटी भी बढ़ेगी। रोजाना रात को सोते समय किशमिश वाला दूध पीने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी बढ़ेगी। साथ ही पौरुष स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा। अगर आपको कई कोशिशों के बाद भी अपनी महिला पार्टनर को गर्भवती करने में समक्ष नहीं हो पा रहे हैं, तो अपनी डाइट में किशमिश को दूध में उबालकर पीना फायदेमंद हो सकता है।

5. हड्डियां मजबूत बनाए

दूध में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। रोजाना किशमिश को दूध में उबालकर पीने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा। किशमिश को दूध में उबालकर पीने से हड्डियों के दर्द से राहत मिलेगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info