Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पथरी के मरीज इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी (Indian Foods To Avoid For Kidney Stones)
1. सी-फूड और मीट
आपको भले सी फूड और मीट पसंद हो लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए आपको इसे छोड़ देना चाहिए. इसके साथ ही अधिक प्रोटीन वाले फूड्स से आपको परहेज करना होगा, क्योंकि इसमें प्यूरीन नाम का एक तत्व पाया जाता है. पथरी के रोगी के बॉडी में प्यूरीन की मात्रा अगर बढ़ जाए तो बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल हाई हो सकता है जिससे पथरी का साइज भी बढ़ सकता है.
2. पालक
आपको पथरी है तो पालक से दूरी बना लें. पालक साग में ऑक्सलेट पाया जाता है. पालक खाने से ये कैल्शियम को इकट्ठा कर लेता है और यूरिन में नहीं पहुंचने देता. आपको पथरी है और पालक खा रहे हैं तो इससे हालत और बिगड़ सकती है.
3. टमाटर
टमाटर में भी ऑक्सलेट्स की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में पथरी के रोगियों को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर खा भी रहे हैं तो इसके बीज जरूर निकाल लें.
4. चॉकलेट
चॉकलेट चाहे आपको कितनी भी पसंद हो अगर आपकी किडनी में पथरी है तो हम सलाह देते हैं कि आप चॉकलेट छोड़ दें. चॉकलेट पथरी की समस्या को बढ़ा सकती है क्योंकि इसमें ऑक्सलेट्स होते हैं.
5. चाय
पथरी के मरीजों को सलाह दी जाती है कि वह अपने दिन की शुरुआत चाय से न करें, ये उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं. चाय से पथरी का साइज बढ़ सकता है.
पथरी होने पर इन बातों का भी रखें ध्यान
पथरी के मरीज हैं तो आप भोजन में ऐसी चीजें बिल्कुल न शामिल करें जिन्हें पचने में अधिक समय लगता है.
मांस, मछली, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन न करें. फलों में स्ट्रॉबेरी और बेर के साथ ही अंजीर और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स के सेवन से परहेज करना चाहिए.
दूध और दूध से बने पदार्थ दही, पनीर और मक्खन आदि का सेवन न के बराबर करें.
कैन सूप, नूडल्स, डीप फ्राई की हुई चीजें, जंक फ़ूड आदि से परहेज जरूरी है.
बैंगन, मशरूम और फूलगोभी जैसी सब्जियों से बचना चाहिए, इससे पथरी की परेशानी बढ़ सकती है
| --------------------------- | --------------------------- |