healthplanet.net

Posted on

किडनी स्टोन होने पर कौन सी सब्जियां खाएं
पित्त की थैली और किडनी में स्टोन की समस्या इन दिनों काफी लोगों को हो रही है। पथरी की समस्या होने पर असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर में पथरी किडनी या गॉल ब्लैडर दोनों ही जगहों पर बन सकती है। आमतौर पर किडनी की पथरी का इलाज दवाइयों और सही डाइट से किया जा सकता है। वहीं, अधिकतर गॉल ब्लैडर में पथरी से ग्रसित मरीजों का इलाज सर्जरी के जरिए किया जाता है। किडनी में स्टोन यूरिन में पाए जाने वाले केमिकल की वजह से होता है। जब यूरिन में केमिकल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह धीरे-धीरे गाढ़ा होकर पथरी का रूप धारण करने लग जाती है। किडनी हमारे शरीर में तरल पदार्थों और केमिकल्स के स्तरों की देखरेख करने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा किडनी ब्लड की साफ-सफाई में हमारी मदद करता है। यह शरीर से गंदगी को निकालकर बाहर करती है। यह हमारे शरीर में सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम का स्तर नियंत्रित करने में हमारी मदद करती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि किडनी स्टोन में किस तरह की सब्जियों का सेवन करना चाहिए और कौन सी सब्जी से परहेज करना जरूरी होता है?

इस बारे में डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि किडनी स्टोन होने पर कौन सी सब्जी का सेवन करना है और किससे परहेज करना है। यह हमारे ब्लड रिपोर्ट पर डिपेंड करता है। अगर आपके ब्लड में पोटेशियम की अधिकता है, तो आपके हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, टमाटर, आलू जैसी चीजों का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं स्टोन होने पर कौन सी सब्जी खाएं और कौन सी नहीं-
पथरी होने पर कौन सी सब्जियां खाएं?

पथरी की समस्या होने पर मरीजों को कैल्शियम से भरपूर सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जियों को आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह पथरी बनने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है।
ब्रोकली

ब्रोकली कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस सब्जी को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे पथरी को रोकने में मदद मिल सकती है। ब्रोकली को आप सलाद, सब्जी या फिर अन्य चीजों में इस्तेमाल करके खा सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
शिमला मिर्च

लाल और पीले रंग के शिमला मिर्च सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। यह किडनी स्टोन रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह विटमिन सी, विटमिन के, विटमिन ए, फाइबर और बीटा-कैरोटीन भरपूर होता है। साथ ही इसमें कैलोरी न के बराबर होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। किडनी रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से उनको पेट दर्द से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है।
केल

किडनी स्टोन की परेशानी को दूर करने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। केल में कैल्शियम अधिक होता है, जो पथरी की परेशानी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। अधिकतर लोग केल का इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं।
मटर और बींस

मटर और बींस जैसी सब्जियों में 70 फीसदी से अधिक पानी होता है, जो किसी भी व्यक्ति को डिटॉक्स रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक मौजूद होता है। जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। किडनी स्टोन के रोगी मटर का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करता है। ऐसे में शरीर से स्टोन को बाहर करने में भी मटर आपके लिए मददगार हो सकता है।
नींबू

पथरी की समसया होने पर सिट्रिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन को कम करने या रोकने में मदद मिलती है। नींबू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसमें सिट्रिक एसिड भरपूर रूप से होता है। इसके ताजे रस को पानी में मिलाकर या फिर सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info