Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
स्वस्थ किडनी (गुर्दों) के लिए जरूर खाने चाहिए ये सब्जियां :-
लहसुन
किडनी को हेल्दी रखने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है। लहसुन में सोडियम, फास्फोरस और पोटेशियम की अधिकता होती है, जो किडनी में होने वाली समस्याओं से बचाव करता है। इसलिए अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपने डाइट में नियमित रूप से लहसुन को शामिल करें।
प्याज
प्याज का इस्तेमाल लगभग हर किसी के घर में किया जाता है। सेहत के लिहाज से प्याज बहुत ही फायदेमंद भी है। प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स किडनी हेल्द के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी की बीमारियों को दूर करता है। इसलिए अपने आहार में प्याज का सेवन सलाद के रूप में जरूर करें।
फूलगोभी
फूलगोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो किडनी के लिए काफी लाभकारी है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो किडनी के लिए हेल्दी मानें जाते हैं। इसके अलावा फूलगोभी मेंथियोसायनेट्स, इंडोल्स और ग्लूकोसिनोलेट्स मौजूद होता है, जो किडनी को हेल्दी बनाए रखता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो अपने डाइट में फूलगोभी को जरूर शामिल करें।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च भी किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है। इसके साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है। ये तत्व किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप खुद को और किडनी को हेल्दी रखना चाह रहे हैं, तो अपने डाइट में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।
पालक
शरीर में कई तरह की परेशानियों को दूर करने में पालक बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पालक कई तरह के विटामिंस जैसे- विटामिन ए, सी और के से भरपूर होता है। इसके अलावा पालक में मैग्नीशियम, फोलेट और आयरन भी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व किडनी के लिए हेल्दी माने जाते हैं। अगर आप अपने डाइट में पालक को शामिल करते हैं, तो आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।
| --------------------------- | --------------------------- |