Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सर्दियों में स्किन का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
आलू का रस
आलू का रस चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे चेहरे पर लगाने से स्किन का कालापन दूर करने में मदद मिलेगी। चेहरे पर आलू का रस लगाने के लिए आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। उसके बाद रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 5 से 10 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
हल्दी दूध और बेसन
सर्दियों में चेहरे को निखारने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। वही दूध और बेसन स्किन को पोषण देंगे। चेहरे की डार्कनेस को दूर करने के लिए आधा चम्मच बेसन एक चुटकी हल्दी और 2 से 3 चम्मच दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से स्किन का रंग साफ होगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। एलोवेरा में पाए जाने वाला बीटा कैरोटिन स्किन की रंगत को सुधारने के साथ स्किन को पोषण भी देता है। चेहरे पर एलोवेरा लगाने के लिए पेड़ से तोड़कर भी एलोवेरा जेल को लगाया जा सकता है। वहीं मार्केट में मिलने वाला एलोवेरा जेल को 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
टमाटर का रस
टमाटर का रस चेहरे की रंगत को सुधार कर ड्राई स्किन की समस्या को भी दूर करता हैं। टमाटर का रस निकालने के लिए टमाटर को कद्दूकस करके इसका रस निकालें। अब इस रस को उंगलियों की सहायता से या फिर रूई की मदद से चेहरे पर ये रस 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। टमाटर में पाए जाने वाला विटामिन सी रंगत को सुधारने के साथ स्किन को माश्चचर भी करता है।
कच्चा दूध
कच्चा दूध स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन पर इसको लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होने के साथ त्वचा को पोषण भी मिलता है। कच्चे दूध को चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। कच्चा दूध चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |