healthplanet.net

Posted on

काली चाय पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Black Tea


ब्लैक टी को इसके कड़क स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ के चलते जाना जाता है. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट् पाए जाते हैं जो सेहत को एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. कई लोग वर्काउट से पहले एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए ब्लैक टी पीते हैं. निम्न इससे सेहत को मिलने वाले और भी कुछ फायदों की सूची दी गई है.

वजन घटाने में असरदार

ब्लैक टी पीने पर मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिसका असर वजन घटाने (Weight Loss) पर भी देखने को मिलता है. इसमें पाए जाने वाले फ्लेवेनॉइड्स वजन को नियंत्रित करने में कारगर हैं.

ब्लड शुगर कम करने में असर

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज इस ब्लैक टी को पी सकते हैं. कई स्टडीज में ब्लड शुगर कम करने में ब्लैक टी को कारगर माना गया है. इसके साथ ही, इस चाय को पीने पर ब्लड शुगर के अचानक से बढ़ जाने का खतरा भी कम हो जाता है. आप दिन में 1-2 कप ब्लैक टी बेझिझक पी सकते हैं.

दिल की सेहत के लिए

ब्लैक टी पीने पर शरीर का बैड कॉलेस्ट्रोल (Black Tea) कम होने में मदद मिलती है जिससे दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है. बड़ा हुआ कॉलेस्ट्रोल दिल के रोगों का कारण बनता है जिससे हार्ट अटैक और कार्डियाक अरेस्ट तक की नौबत आ जाती है. इस चाय से शरीर में सुचारू रक्त प्रवाह होता है जो शरीर के अंगो और टीशूज तक पर्याप्त ऑक्सीजन पंहुचाता है.

बुरे बैक्टीरिया को खत्म करना

फ्लेवनॉइड्स और पोलीफेनोल्स से भरपूर ब्लैक टी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर से बुरे बैक्टीरिया को हटाकर आपको इंफेक्शंस की चपेट में आने से बचाते हैं. इसके साथ ही, बार-बार पसीना आना, शरीर में खुजली, लाल चकत्ते पड़ना और दानों की दिक्कत को भी यह चाय दूर करने में असरदार है.

पाचन के लिए

ब्लैक टी (Black Tea) में पाए जाने वाले टैनिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को दुरुस्त रखते हैं. इस चाय से पेट में गैस बनने जैसी दिक्कतें दूर होती हैं और दस्त से छुटकारा मिलता है. यह अच्छे गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मददगार है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info