healthplanet.net

Posted on

कान में भारीपन के कई कारण हो सकते हैं। कान में पानी, तेल, शैम्पू आदि चले जाने के कारण कान में भारीपन हो सकता है। कान में भारीपन के कारण कान और सिर में दर्द भी हो सकता है। इसलिए कान में भारीपन होने पर डॉक्टर से मिलने का सुझाव दिया जाता है।

कानों में संक्रमण के चलते दर्द का उभरना सबसे पहला लक्षण होता है। इसके अलावा कान में भारीपन महसूस होना, मवाद होना, बुखार, कानों का बहना, सोने में परेशानी आना, सिरदर्द, भूख न लगना, कानों में घंटी की आवाज सुनाई देना, चक्कर आना, उल्टी होना, सुनने क्षमता का कमजोर होना जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं।

कान में क्यों होता है भारीपन महसूस-

कान पर जब किसी तरह का दबाव पड़ता है, तो आपको अंदर से कुछ भरा हुआ सा महसूस होने लगता है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब कान की यूस्टेशियन ट्यूब (eustachian tube) अवरुद्ध हो जाती है या ठीक से काम करना बंद कर देती है। हमारे कान में यूस्टेशियन ट्यूब एक पतली सी ट्यूब होती है, जो मध्य कान को नाक के पिछले हिस्से से जोड़ती है। यूस्टेशियन ट्यूब ईयरड्रम के दोनों ओर हवा के दबाव को संतुलित करने में हमारी मदद करती है। यह मध्य कान के स्राव को साफ करने में भी मदद करती है।

यूस्टेशियन ट्यूब तब खुलती है जब कोई व्यक्ति चबाता है, निगलता है या जम्हाई लेता है। यह हवा के दबाव को कान के अंदर बनने से रोकने में मदद करता है। कुछ परिस्थितियां यूस्टेशियन ट्यूब के कार्य को बाधित कर सकती हैं। इसके परिणाम स्वरूप कान में भारीपन और दर्द, बेचैनी और सुनने की समस्याओं जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

यूस्टेशियन ट्यूब (eustachian tube) किन परिस्थितियों में हो सकती हैं अवरुद्ध?

कान में मैल (वैक्स) का जमना
कान में घाव या फुंसी का होना
कान में पानी या शैंपू जाना
साइनस की परेशानी बढ़ना
कान में संक्रमण फैलना
कान के पर्दे में किसी तरह की परेशानी होना
गले में खराश का होना

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info