healthplanet.net

Posted on

इन वजहों से हो सकती है कान में खुजली-

कान में इंफेक्शन

कभी-कभी कान में बैक्टीरिया जमा होने से इंफेक्शन हो जाता है और जिससे कान में खुजली हो सकती है. कई बार कान में पानी जाने से ऐसा होता है जो बाद में इंफेक्शन की वजह बन सकता है.

कान में गंदगी

कान में जमा होने वाली गंदगी की वजह से भी खुजली पैदा हो सकती है. इसे अधिक दिनों तक नजरअंदाज करने पर सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में कान की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी होता है.

फूड एलर्जी

कई बार फूड एलर्जी से भी कान में खुजली हो सकती है. कई लोगों को दूध, फिश, सोया, सेब, चेरी, कीवी व अन्य फ्रूट्स से भी एलर्जी हो सकती है. इसके लिए आप अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें ऐसे फूड्स से दूरी रखें.

ड्राई ईयर

कभी-कभी कान के ड्राइनेस की वजह से इंफेक्शन हो सकता है और खुजली हो सकती है. ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए बेबी ऑयल या सरसों का तेल हल्‍का गुनगुना कर कान में डाल सकते हैं. इसके लिए डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info