Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कान में सूजन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, दूर होगी समस्या -
1. गर्म सिकाई करें (Heat therapy)
कान में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए आप गर्म सिकाई करें, गरम या ठंडी सिकाई दोनों को ही आप कान में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सिकाई करने के लिए गरम तिल को पोटली में बांधकर उसे कान के बाहरी हिस्से में लगाकर सूजन को कम करना है आप बर्फ को पोटली में बांधकर उसे कान के बाहरी हिस्से में लगाएं। इससे नसें सुन्न हो जाएगी और मांसपेशियां रिलैक्स हो जाएंगी।
2. अदरक के रस से दूर करें कान की सूजन (Use of ginger juice to cure ear swelling)
अदरक में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जिससे आप कान में सूजन की समस्या को दूर कर सकते हैं। अदरक का रस आप उंगली या कॉटन बॉल की मदद से कान के बाहरी हिस्से में लगाएं और आप खुद ऑब्सर्व करेंगे कि कुछ ही समय में दर्द जड़ से खत्म हो गया है। अदरक का रस कान में दर्द, संक्रमण, सूजन की समसया को दूर करने में मदद करता है। आप अदरक के रस में हल्दी को मिलाकर भी कान के बाहरी हिस्से में लगा सकते हैं इससे भी संक्रमण और सूजन की समस्या दूर होती है।
3. सेब का सिरका (Apple cider vinegar)
कान पकने के कारण भी कान में सूजन की समस्या हो सकती है जिसे दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। विनेगर की मदद से आप कान में संक्रमण की समस्या को दूर कर सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे कान में संक्रमण दूर होता है और सूजन घटती है। अगर पस की समस्या है तो वो भी दूर होती है। आपको सूजन कम करने के लिए विनेगर को रूई पर लगाकर कान के बाहरी हिस्से में लगाना है इससे कान में सूजन की समस्या दूर हो जाएगी।
4. कान की सूजन दूर करे लहसुन का तेल (Use of garlic oil to cure ear swelling)
कान में दर्द या सूजन की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन के तेल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। ये तेल आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आप लहसुन का तेल घर पर भी तैयार कर सकते हैं उसके लिए आप ऑलिव ऑयल में लहसुन की कुछ कलियों को डालकर अच्छी तरह से पका लें और कान में दर्द को दूर करने के लिए या सूजन को कम करने के लिए तेल को रूई की मदद से कान के बाहरी हिस्से में एप्लाई करें, आपको कोशिश करनी है कि तेल बाहरी हिस्से में ही रहे। कान पकने या कान में इंफेक्शन होने पर भी लहसुन के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
5. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल (Use aloevera for ear swelling)
अगर आपके कान में सूजन हो रही है तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जिससे कान में सूजन की समस्या और दर्द दूर होता है। आप एलोवेरा के पत्तियों से निकलने वाले जेल को कान के बाहरी हिस्से में एप्लाई करें जहां सूजन नजर आ रही है और सूजन व दर्द को दूर करने के लिए आप एलोवेरा तो हफ्ते में 3 से 4 बार लगा सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |