Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लहसुन के दूध से करे उपचार
लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो साइटिका नर्व की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए पिसे हुए लहसुन को दूध और पानी में मिलाकर उबालें, गुनगुना होने पर स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिलाएं. इसका सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं.
अदरक
अदरक में दर्द निवारक गुण होने के कारण यह साइटिका की समस्या को दूर करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए अदरक तेल और ऑलिव ऑयल को मिलाकर दर्द वाली जगह पर मालिश करें.
हल्दी
हल्दी साइटिक नर्व में चोट या समस्या को ठीक करने में मदद करती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए हल्दी में तिलों का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें इस पेस्ट से मालिश करें.
अजवाइन का रस
अजवाइन में विटामिन सी और ई पाए जाते हैं जो साइटिका की समस्या में मददगार साबित होते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन और पानी में शहद डालकर जूस तैयार करें. इस जूस का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं.
एलोवेरा
एलोवेरा जूस साइटिका में राहत दिलाता है और सूजन को कम करने में भी मदद करता है. आप दर्द वाली जगह पर एलोवेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते हैं इसके इस्तेमाल से आपका दर्द कम हो सकता है.
साइटिका की समस्या न हो, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। इस समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें, पीठ को सीधा करके सही मुद्रा में बैठने की कोशिश करें और साथ ही सही तरीके से सोएं, इसके लिए अच्छे गद्दे का चयन करें, जिसपर आप आराम से पीठ सीधा करके सो सकें।
साइटिका होने के बाद क्या सावधानी बरतें-
भारी चीजें उठाने से बचें
अचानक से नीचे न झुकें
उठते, बैठते और लेटते वक्त शरीर की मुद्रा सही रखें
असामान्य रास्तों पर चलने से बचें
महिलाएं ऊंची हील वाली सैंडल पहनने से बचें
अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें
| --------------------------- | --------------------------- |