Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कमर दर्द के कारण – Causes of back pain
आमतौर पर कमर दर्द का कोई कारण आपको स्पष्ट रूप से नजर नहीं आएगा. जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह टेस्ट और एक्सरे, एमआरआई आदि की मदद से दर्द का कारण जानने की कोशिश करते हैं. कमर दर्द से जुड़ी कुछ स्थितियों में शामिल हैं.
मांसपेशियों या लिगामेंट में किसी तरह का खिंचाव
बार-बार भारी वजन उठाना
कमर झुकाने, अचानक उठने या अचानक रुकने या किसी तरफ मुड़ने पर भी कमर दर्द हो सकता है.
अगर आपकी शारीरिक स्थिति खराब है और आपकी पीठ पर लगातार दबाव पड़ रहा है तो मांसपेशियों में दर्द हो सकता है.
डिस्क में बल्जिंग या रप्चर डिस्क की समस्या होना
आर्थराइटिस या गठिया की वजह से कमर दर्द हो सकता है.
ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से भी पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है.
ऑस्टियोपोरोसिस
आपको कमर दर्द हो सकता है अगर – Risk factors of Back pain
कमर दर्द की शिकायक किसी को भी हो सकती है. यहां तक कि बच्चों को भी कमर दर्द हो सकता है. निम्न कुछ कारण आपको कमर दर्द के गंभीर खतरे में डाल सकते हैं.
उम्र – जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे आपको कमरदर्द की शिकायत बढ़ सकती है. खासतौर पर 30-40 की उम्र के बाद यह समस्या ज्यादा हो सकती है.
व्यायाम न करना – आपके कमर की कमजोर मांसपेशियां, जिनका इस्तेमाल नहीं होता है वह आपको गंभीर कमरदर्द दे सकती हैं, इसलिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें
ज्यादा वजन होना – अगर आपका वजन ज्यादा है तो इससे आपकी कमर पर ज्यादा भार पड़ता है, जिससे आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है.
बीमारियां – कुछ प्रकार के आर्थराइटिस और कैंसर भी कमर दर्द का कारण बन सकते हैं.
वजन उठाना – अगर आप वजन उठाने के लिए पैरों की बजाय कमर का इस्तेमाल करेंगे तो कमर दर्द हो सकता है.
साइक्लॉजिकल कंडीशन – अवसाद और चिंता से ग्रसित रहने वाले लोगों में पीठ दर्द का खतरा ज्यादा रहता है.
धूम्रपान – धूम्रपान करने वालों को कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि धूम्रपान से खांसी की समस्या ज्यादा होती है, जिसके कारण हर्निएटिड डिस्क की समस्या हो सकती है. धूम्रपान की वजह से रीढ़ में खून का प्रवाह भी कम हो सकता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |