healthplanet.net

Posted on

सिर चकराने पर अपनाएं ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम और दूर होगी समस्या
सिर चकराना या चक्कर आना एक आम समस्या है. कमजोरी, लो-बीपी या किसी बीमारी के कारण यह समस्या कभी भी और किसी को भी हो सकती है. वैसे, यह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसका अनुभव हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी जरूर करता है. चक्कर आने के कुछ ऐसे कारण भी होते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोग नहीं जानते हैं. इस बारे में और चक्कर आने पर क्या करना चाहिए ताकि आपको तुरंत आराम मिल सके, इस बारे में यहां बताया जा रहा है...

चक्कर आने पर तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

सबसे पहले तो आप ठंडी जगह में आराम से बैठ जाएं या लेट जाएं. यदि सर्दी का समय है तो गर्म स्थान पर आराम करें, जैसे धूप में.
अब अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. गहरी सांस लें.
मुंह से सांस भरते हुए पेट फुलाएं और फिर नाक से आराम से सांस छोड़ें.
मन को शांत रखें और नेगेटिव थॉट्स से बचें.
सांस भरते समय शरीर में प्रवेश करने वाली ऑक्सीजन पर ध्यान लगाएं. ये तरीके आपको मेंटली और फिजिकली शांत होने में मदद करते हैं.

चक्कर आने पर क्या खाएं?

अब बात करते हैं उन फूड्स की जिन्हें खाने से चक्कर आने की समस्या में तुरंत आराम मिलना शुरू हो जाता है...

ताजा पानी पिएं, कम से कम एक गिलास जरूर पिएं. दिनभर जरूरी मात्रा में पानी पिएं.
ब्लैक-टी पिएं. इसमें तुलसी और अदरक का उपयोग करें. यह तन और मन दोनों को शांत करती है.
चॉकलेट खाएं
केला खाएं
आइसक्रीम खाएं
ड्राइफ्रूट्स खाएं
दही-चीनी खाएं

चक्कर के साथ मितली आने पर क्या खाएं?

यदि आपको चक्कर के साथ में मितली आने की समस्या भी हो रही है तो आप इन चीजों का सेवन करें...

सौंफ और मिश्री
आंवला कैंडी
अदरक कैंडी
सादा अदरक के छोटे टुकड़े चूसें
अदरक की चाय पिएं
नींबू पानी पिएं- 1 गिलास पानी, 2 चम्मच चीनी, आधा नींबू

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info