healthplanet.net

Posted on

Health Tips: थकान और कमजोरी हो रही है महसूस तो ट्राई करें ये एनर्जी ड्रिंक्स-

नारियल पानी और नींबू-

ये तो हम सभी जानते हैं कि नारियल पानी पीने के एक नहीं अनेक फायदे हैं. नारियल पानी एक बेहतरीन नेचुरल एनर्जी ड्रिंक मानी जाती है कई बार बॉडी में पानी की कमी होने या फिर वीकनेस फील होने पर नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है. वैसे तो नारियल पानी अपने आप में एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है लेकिन अगर इसमें नींबू का भी कॉम्बिनेशन मिल जाए तो आपको इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है.

नींबू नारियल पानी बनाने का तरीका-

नींबू नारियल पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप नारियल का पानी ले लें. अब इसमें एक चम्मच शहद और 4 से 5 बूंद नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें थोड़ा सा नमक डालें और तुरंत पी लें. यकीन मानिए ये एनर्जी ड्रिंक पीते ही आपकी कमजोरी और थकान दूर हो जाएगी.

पालक और पाइनएप्पल एनर्जी ड्रिंक-

पाइनएप्पल पालक और सेब से बनी ये एनर्जी ड्रिंक है, बॉडी में ताकत देने में मदद करती है. तो अगर आप दिन भर की थकान महसूस कर रहे हैं और लो फील कर रहे हैं तो पाइनएप्पल और पालक एनर्जी ड्रिंक आपके लिए एक एनर्जी बूस्टर का काम करेगा. जब भी आप थकान या कमजोरी फील करें तो आप दिन भर में कभी भी ये एनर्जी ड्रिंक पी सकते हैं.

पाइनएप्पल पालक एनर्जी ड्रिंक बनाने का तरीका-

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पालक लेकर उसमें पाइनएप्पल के छोटे-छोटे टुकड़े मिला दें. एक कप सेब काट लें और फिर तीनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लें. तीनों चीजों को पीसने के बाद एक बढ़िया स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी. इसके बाद टेस्ट ऐड करने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक और नींबू डालकर पी लें. इसे पीते ही आप इंस्टेंट एनर्जी फील कर सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info