Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दिल को मजबूत करने के दमदार उपाय, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी व्यस्त हो गई है कि वो खुद का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में शरीर को कई सारी बीमारियां जकड़ लेती हैं, साथ ही व्यक्ति का दिल भी कमजोर होने लगता है। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी व्यस्त जीवनशैली में से थोड़ा सा समय निकालें और खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। इंसान की कई ऐसी खराब आदतें होती हैं, जो दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार होती हैं। अगर लोग इन आदतों को छोड़ दें और अपने दिल को मजबूत बनाएं तो हार्ट अटैक का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं दिल को मजबूत करने के कुछ उपायों के बारे में...
दिल मजबूत करने के लिए धूम्रपान छोड़ें
धूम्रपान यानी सिगरेट पीना आजकल का फैशन बन चुका है। लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में बिना कुछ सोचे-समझे सिगरेट पीने की आदत पकड़ लेते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए नुकसानदायक ही सिद्ध होता है। सिगरेट पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा तो बढ़ ही जाता है, साथ ही यह हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ा देता है। इसलिए अपने दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना है तो आज ही धूम्रपान करना छोड़ दें।
वजन को नियंत्रण में रखें
स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक वजन से हृदय की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा और भी कई बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं। इसलिए अगर आप अपने दिल को मजबूत बनाना चाहते हैं तो कम वसा और कम मात्रा में चीनी वाला आहार लें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं और रोजाना व्यायाम करें।
शराब का सेवन न करें
अधिक मात्रा में शराब का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इससे ब्लडप्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ज्यादा शराब पीने से दिल कमजोर पड़ सकता है। इसलिए दिल को मजबूत रखने के लिए या तो शराब का सेवन बिल्कुल कम कर दें या बंद कर दें तो ज्यादा बेहतर है।
रोजाना कम से कम दो लीटर पानी पिएं
पानी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि सांस। पानी की कमी से इंसान को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, साथ ही हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना कम से कम दो लीटर पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और आप स्वस्थ रहें, आपका दिल मजबूत बने।
| --------------------------- | --------------------------- |