Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन संकेतों को न करें नज़रअंदाज
1. सीने में दर्द/ जलन
दिल कमजोर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। शुरुआत में जब दिल कमजोर होता है तो इंसान को लगातार सीने में जलन होती है। अगर आपको भी ये समस्याएं कई दिनों से हो रही हैं, तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, कमजोर दिल की समस्या होने पर आपके सीने में सबसे ज्यादा दर्द हो सकता है। अगर आपको ऐसी परेशानी हो तो अनदेखा ना करें।
2. हाई ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर की परेशानी भी दिल के कमजोर होने का संकेत है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर की परेशानी अधिक होती है। इसलिए आप अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें।
3. सांस लेने में तकलीफ
सांस लने में तकलीफ या सांस से जुड़ी समस्याएं दिल के कमजोरी का ही संकेत हैं. दिल के कमजोर होने पर आपको सांस लेने तकलीफ हो सकती है। बेचैनी और छाती में दबाव महसूस होना भी दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
4. ज्यादा पसीना आना
आमतौर पर काम करने के दौरान शरीर से पसीना आना आम बात है। लेकिन अगर आपको नॉर्मल टेंपरेचर में भी सीने में दर्द के साथ ही गर्मी महसूस हो रही और पसीना आ रहा है तो ये कमजोर दिल या हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं।
5. अनियमित धड़कन
दिल कमजोर होने का एक और सबसे आम संकेत है दिल की धड़कन का अनियमित होना। अगर आप भी अपने दिल की धड़कन को अनियमित महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं।
6. पैरों में दर्द होना
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने पैरों में होने वाले दर्द को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन कई बार पैरों का दर्द दिल के कमजोर होने का भी संकेत हो सकता है। इसलिए यदि आप चलने के दौरान पिंडली में क्रैंपिंग या जकड़न महसूस करें तो इसे नजरअंदाज न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |