healthplanet.net

Posted on

कान से कम तभी सुनाई देता है जब उसमें वैक्स हो, कान का पर्दा फटा हो या फिर कोई जख्म हो। अगर यह तीनों कारण नहीं हैं तो चौथा कारण ब्रेन ट्यूमर ही होता है। ऐसी स्थिति में ईएनटी विशेषज्ञ को किसी न्यूरोसर्जन को दिखाने या एमआरआइ कराने की सलाह देनी चाहिए।

जब व्यक्ति की सुनने की क्षमता खत्म हो जाती है तो डाक्टर की सलाह पर कान की मशीन का प्रयोग किय़ा जाता है जिसे हियरिंग एड्स भी कहते है। इस मशीन को कान में लगाकर व्यक्ति ध्वनि या आवाज को सुन सकता है।

कम सुनाई देने लगा है तो कान पूरी तरह खराब होने से पहले शुरू कर दें ये 5 काम-

1. शोर में ईयरप्‍लग्‍स का इस्‍तेमाल करें (Use earplugs)

अगर आप क‍िसी ऐसी जगह पर हैं जहां शोर ज्‍यादा है तो आपको ईयरप्‍लग्‍स का इस्‍तेमाल करना चाह‍िए। इससे आप तेज आवाज के संपर्क में आने से बच जाएंगे। ये उन लोगों के ल‍िए अच्‍छा है जो ज्‍यादा आवाज में काम करते हैं या जो म्‍यूज‍िश‍ियन बैंड या लाउडस्‍पीकर के पास रहते हैं उनके ल‍िए ईयरप्‍लग्‍स का इस्‍तेमाल जरूरी है।

2. कानों की सेहत के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी12 लें (Vitamin B12)

आपको कानों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन करना चाह‍िए। इसके अलावा आपको पोटैश‍ियम, मैग्‍न‍िश‍ियम का सेवन करना चाह‍िए। कानों की सेहत को अच्‍छा रखने के ल‍िए आपको आयरन र‍िच डाइट का सेवन करना चाह‍िए। अगर आपके पर‍िवार में क‍िसी को बहरेपन की समस्‍या है तो भी आपको चेकअप करवाना चाह‍िए, इससे आपके बेहरेपन की आशंका बढ़ जाती है।

3. गलत दवाओं का सेवन अवॉइड करें (Avoid wrong medication)

कई ड्रग्‍स ऐसे होते हैं ज‍िनके सेवन से बहरेपन की आशंका बढ़ सकती है इसल‍िए डॉक्‍टर से सलाह ल‍िए बगैर क‍िसी भी दवा का सेवन न करें। इसके साथ ही आपको स्‍ट्रेस लेवल कम करने के ल‍िए रोजाना एक्‍सरसाइज करनी चाह‍िए, एक्‍सपर्ट्स के मुताब‍िक स्‍ट्रेस लेवल बढ़ने से भी बहरेपन की समस्‍या हो सकती है। इसके साथ ही आपको रेस्‍टोरेट‍िव योग करना चाह‍िए, ये कानों की सेहत के ल‍िए अच्‍छा माना जाता है।

4. डायब‍िटीज और बीपी कंट्रोल रखें (Control diabetes and high BP)

अगर आप बहरेपन से बचना चाहते हैं तो डायब‍िटीज और बीपी को कंट्रोल रखें। हाई बीपी के कारण इनर ईयर के सैल्‍स डैमेज होते हैं और उसी तरह डायब‍िटीज बढ़ने के कारण भी बहरेपन की समस्‍या हो सकती है। बेहरेपन की समस्‍या से बचने के ल‍िए आपको स्‍मोक‍िंग भी अवॉइड करना चाह‍िए। इसके अलावा आपको एल्‍कोहल का सेवन भी अवॉइड करना चाह‍िए।

5. 60:60 नियम अपनाएं (Use 60:60 rule)

इस न‍ियम के मुताब‍िक गाने सुनने के ल‍िए आप 60 प्रतिशत से ज्‍यादा वॉल्‍यूम न बढ़ाएं और एक द‍िन में 60 म‍िनट से ज्‍यादा संगीत न सुनें तो कानों को बहरेपन से बचा सकते हैं। जो लोग म्‍यूज‍िक प्‍लेयर पर तेज आवाज में गानें सुनते हैं उनके कान जल्‍दी बहरेपन का श‍िकार हो जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info