healthplanet.net

Posted on

ज्यादातर ऐसा तब होता है, जब कुछ मांसपेशियां अन्य मांसपेशियों की अपेक्षा अधिक काम करती हैं, ऐसे में असंतुलन के कारण घुटने में दर्द होना शुरू हो जाता है. इसके अलावा चोट लगना, गठिया, एसीएल टूटना, फ्रैक्चर होना, आर्थराइटिस, बर्साइटिस, बैठने का गलत तरीका आदि के कारण भी कम उम्र के लोगों में घुटने के दर्द का कारण हो सकता है.

घुटनों में दर्द के कुछ कारण

1. बैठने का गलत तरीका
आजकल यह देखने में आता है कि लोग कई ऐसे कामों में ढले रहते हैं जिसकी वजह से उनके जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। जैसे कि आॅफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से निष्क्रियता हो सकती है। ऐसी हालत में मांसपेशियों और टेन्डंस में दर्द हो सकता है। याद रहे कि अगर आप लंबे समय तक बैठ कर काम करते हैं तो अपनी पाॅजिशन को सही रखें और एक नियमित अंतराल में थोड़ा उठकर बैठ जाएं। अन्यथा घुटनों की कैप पर भार आने की वजह से दर्द हो सकता है।

2. आर्थराइटिस
अगर किसी इंसान में आर्थराइटिस की समस्या पाई जाती है, तो यह बड़ी ही चिंता का विषय है। यह स्थिति जोड़ों में सूजन पैदा कर देती है। यह परेशानी वैसे तो ज्यादा उम्र वाले लोगों में दिखाई देती है। लेकिन कुछ कारणों से इसका असर बच्चों और युवा वर्ग में भी देखने को मिलता है। अगर आप भी लंबे समय से घुटनों में दर्द से परेशान हैं, तो किसी अच्छे डाॅक्टर को जरूर दिखाएं।

3. बर्साइटिस
अगर बर्सा में सूजन या जलन की अनुभूति हो, तो यह बर्साइटिस कहलाता है। बर्सा को आप तरल पदार्थ की थैली के रूप में समझ सकते हैं। यह हमारे जोड़ों में कुशन की तरह काम करते हैं। आमतौर पर यह दिक्कत खेल से जुड़े लोगों में पाई जाती है। क्योंकि यह उन जोड़ों को ज्यादा प्रभावित करता है जिनमें एक ही गतिविधि बार-बार दोहराई जाती है। इसके अलावा जिम जाने वाले और ज्यादा वजन उठाने वाले लोगों को भी यह समस्या हो सकती है।

4. मोटापा
अगर शरीर में ज्यादा वजन की उपस्थिति है, तो हमारे घुटनों पर भी ज्यादा भार पड़ जाता है। मोटापे की स्थिति में लंबे समय तक खड़े रहने पर घुटनों में प्रभाव पड़ता है। और यह परिस्थति दर्द का कारण बन सकती है। इसलिए कोशिश कीजिए अपने आप को स्वस्थ, और वजन को संतुलित मात्रा में रखने की।

5. फ्रेक्चर
किसी भिड़ंत या ज़ोर से गिरने पर घुटनों की हड्डियां, जिसमें घुटने की कैप भी शामिल हैं, टूट सकती है। और अगर ऐसा होता है, तो इंसान को दर्द की अनुभूति होती है।

6. मांसपेशियों में बदलाव
मुमकिन है कि मांसपेशियों में बदलाव की वजह से घुटनों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वो अपनी मांसपेशियों के विकास और उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info