Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Foods for constipation: कब्ज से मुक्ति पाने के लिए खाएं ये 7 चीजें, सुबह पेट आराम से हो जाएगा साफ
Kabj dur kaise karen: कब्ज एक पेट की बीमारी है, जो अक्सर खराब जीवनशैली और आहार के कारण होती है। कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कब्ज के साथ मल त्याग की आवृति में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
व्यस्त जीवनशैली और कुछ स्वादिष्ट खाने के चक्कर में अक्सर लोग बाहर का खाना खा लेते हैं। टेस्ट के चक्कर में हफ्ते में बाहर का खाना खा तो लेते हैं, लेकिन सेहत के लिए यह नुकसानदायक साबित होता है। खासतौर से जो लोग हफ्ते में 4-5 दिन लगातार केवल बाहर का अनहेल्दी, ऑयली और स्पाइसी फूड खाते हैं, उन्हें शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं और इन समस्याओं की शुरूआती होती है कब्ज से। वैसे तो किसी भी व्यक्ति को कब्ज होना सामान्य है। आपकी बिगड़ी हुई जीवनशैली पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है।
यह पेट में सूजन और गैस्ट्रिक की समस्या पैदा करती है। कब्ज होने पर पेट गड़बड़ रहता है और बार-बार मल त्यागने की इच्छा होती है। वास्तव में यह स्थिति काफी दर्दनाक है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति हफ्ते में तीन या तीन से कम बार मल त्याग कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वह कब्ज से पीड़ित है। ऐसे में मल त्याग की अवधि बढ़ाने के लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। सही प्रकार के आहार के साथ आप इस स्थिति से निपट सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कब्ज से राहत पाने के लिए आखिर किन खाद्य पदार्थों को आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
कब्ज होने पर खाएं हरी सब्जियां
हरी सब्जियां आपके बाउल मूवमेंट को आसान बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। पालक, ब्रेसल्स, स्प्राउट्स और ब्रोकली जैसे साग न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि ये अपनी फाइबर सामग्री के कारण भी जाने जाते हैं। ये आपके पेट के लिए बहुत अच्छे हैं, जिससे बाउल मूवमेंट में दिक्कत नहीं होती। सब्जियों का सेवन करने वाले व्यक्ति को कब्ज से बहुत जल्दी राहत मिल जाती है।
हेल्दी लोगों ने 4 सप्ताह तक रोजाना 20 ग्राम कच्ची ब्रोकली या 20 ग्राम अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने ब्रोकली खाए उनमें कब्ज के लक्षण कम थे और मल त्याग तेज था।
कब्ज से राहत देंगे अलसी के बीज
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों के अलावा अलसी के बीज आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अलसी में विरेचक गुण (Laxatives) होते हैं। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है। इनके उपयोग से मलाशय की सफाई करने में आसानी होती है। इसके सेवन से बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पर ध्यान रखें, इन्हें पूरा ना खाएं, वरना इन्हें पचाना मुश्किल हो जाएगा।
कब्ज में फायदेमंद है प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स एक जीवित बैक्टीरिया हैं, जो स्वभाविक रूप से दही, कोम्बुचा, किमची, और टेम्पेह जैसे खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। यह पेट की कार्य प्रणाली में सुधार करके डाइजेशन को सही रखते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि प्रोबायोटिक्स गट माइक्रोबायोम को बढ़ाता है, जो इम्यूनिटी में सुधार कर किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने और कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।
कब्ज से राहत दिलाए दाल
दालें कई तरह की होती हैं। अधिकांश बीन्स, दाल, छोले और मटर में बहुत अधिक फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज को कम करता है। 2017 के एक अध्ययन में पाया गया कि 100 ग्राम पकी हुई दालें यू.एस. में अनुशंसित दैनिक फाइबर सेवन का लगभग 26 प्रतिशत प्रदान करती हैं। रोजाना 100 ग्राम दाल कब्ज से राहत दिला सकती है।
अच्छे डाइजेशन के लिए फल खाएं
कीवी, संतरा, नाशपति और सेब जैसे फल पाचन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। कब्ज से परेशान रहने वाला कोई भी व्यक्ति इन फलों का सेवन करके राहत महसूस कर सकता है। दरअसल, इन सभी फलों में फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज भी होते हैं, जो कब्ज के इलाज के लिए बहुत उपयोगी हैं।
नाश्ते में खाएं ओटमील
कब्ज से बचने के लिए आपके दिन की शुरूआत कुछ भी हेल्दी खाने से करेंगे, तो बेहतर होगा। सबसे अच्छा तरीका है नाश्ते में कटोरी भरकर ओटमील खाना। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर है। पहले तो यह पानी में आसानी से घुलकर जेल जैसा रूप ले लेता है जबकि अघुलनशील फाइबर मल में भारी मात्रा में जुड़कर खाद्य पदार्थ को नरम बनाता है और इसे पेट व आंत से गुजरने में आसानी होती है। इस तरह मल त्याग करने के लिए जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और कब्ज से छुटकारा मिल जाता है।
पानी से दूर होगी कब्ज की समस्या
आपके बाउल मूवमेंट में सुधार करने का एक अन्य तरीका है पानी। स्वस्थ पाचन तंत्र को पाने के लिए आपको हाइडे्रट रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको दिनभर में खूब पानी पीना होगा। शरीर में तरल पदार्थ की कमी अक्सर कब्ज का पहला कारण होता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने जरूर पीना चाहिए। इससे न केवल आप ऊर्जावान रहेंगे बल्कि बाउल मूवमेंट भी अच्छा बना रहेगा।
यहां बताए गए खाद्य पदार्थ कब्ज के शुरूआती लक्षणों को खत्म करके पेट का स्वास्थ्य ठीक रखने में मदद करेंगे। हालांकि कुछ लोगों में हाई फाइबर मल त्याग को बदतर बना सकता है, इसलिए आपके लिए क्या सही है इस संबंध में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |