healthplanet.net

Posted on

एनर्जी बूस्ट करता है गुड़, इन समस्याओं को भी दूर करने में है बेहद फायदेमंद-

डाइजेस्टिव हेल्‍थ में करे सुधार
भारत में खाना खाने के बाद गुड़ का खाना आम बात है. खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से पाचन में मदद मिल सकती है. गुड़ में सुक्रोज होता है, जो खाने को पचाने और कब्‍ज को दूर करने का काम करता है. इसके नियमित सेवन से डाइजेस्टिव सिस्‍टम को भी सुधारा जा सकता है.

एनीमिया की रोकथाम
गुड़ को आयरन का अच्‍छा सोर्स माना जाता है, जो एनीमिया को कम करने में मदद कर सकता है. 100 ग्राम गुड़ में 11 मिलिग्राम आयरन होता है. आयरन की कमी होने पर गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है.

एसिड को करता है कंट्रोल
गुड़ में पोटैशियम और सोडियम होता है, जो शरीर में एसिड के लेवल को सामान्‍य बनाए रखने में मदद करता है. एसिड अधिक बनने से पेट और छाती में जलन हो सकती है. गुड़ के सेवन से ब्‍लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है.

इसे भी पढ़ें: किडनी स्टोन से परेशान हैं तो तुलसी के जूस का करें सेवन, जल्द ही पेशाब के जरिए निकल जाएगा स्टोन

बेहतरीन एनर्जी बूस्‍टर
गुड़ का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है. एनर्जी के लिए कई लोग गुड़ और चने का सेवन करते हैं. गुड़ में एनर्जी बूस्‍टर कंपाउंड होते हैं, जो मांसपेशियों की थकान को कम करके एनर्जेटिक बना देते हैं. शक्‍कर की जगह गुड़ का सेवन अधिक फायदेमंद होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info